Friday, September 20, 2024

Election 2022, Elections, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

UP Election 2022 : यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी, सैफई में अखिलेश-डिंपल ने, उरई में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डाला वोट

Third Phase polling continues in UP, Akhilesh-Dimple casts votes in Saifai, UP BJP President Swatantra Dev Singh casts vote in Orai

 Third Phase polling continues in UP, Akhilesh-Dimple casts votes in Saifai, UP BJP President Swatantra Dev Singh casts vote in Orai  में तीसरे चरण का मतदान (  )  हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। यूपी के 16 जनपदों में अपराह्न 01 बजे तक35.88  फीसदी मतदान हुआ है। सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मतदान किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मतदान करने सैफई केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव वोट डालने पहुंचे।

जालौन जिले के उरई में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि हमें विकास के लिए वोट देना चाहिए। सक्षम नेतृत्व और कानून के शासन के लिए मतदान किया जा रहा है। लोग पिछले 5 वर्षों से खुशी और शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कानून का राज है। इसलिए महिलाएं बंपर वोटिंग करने जा रही हैं। पहले दो चरणों में बंपर वोटिंग हुई, तीसरे चरण में भी यही होगा। हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।

करहल समेत मैनपुरी जिले की विधानसभा सीटों के लिए मतदान रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गजों की परीक्षा है।

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान ( Third Phase polling ) में करहल समेत मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदाताओं में सुबह से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शुरुआती दो घंटों में जिले में नौ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो 1 बजे तक 41.14 प्रतिशत के करीब पहुंच गया। मैनपुरी मतदान में सबसे आगे हैं। करहल विधानसभा क्षेत्र में 43.16 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.