Friday, September 20, 2024

Crime, Delhi, INDIA, News

Delhi : दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प,4 कैदी और सहायक जेल अधीक्षक समेत दो जेलकर्मी भी घायल

Clashes between two groups of prisoners in Delhi's Tihar Jail

 ( ) की  तिहाड़ जेल( Tihar Jail ) में शुक्रवार देर शाम कैदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। हालात पर काबू करने के दौरान कैदी जेल कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। झगड़े में एक सहायक अधीक्षक समेत दो जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल में अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया और हालात को काबू में किया गया।  घायल चार कैदियों और जेलकर्मियों को उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) महानिदेशक संदीप गोयल ने तिहाड़ में कैदियों और जेलकर्मियों के बीच झड़प होने की पुष्टि की है। जेल अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम जेल संख्या चार में कैदियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था। कैदी एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक सहायक अधीक्षक और जेल के सुरक्षाकर्मी वहां पर पहुंचे।

तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) कर्मियों ने मारपीट कर रहे कैदियों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान कैदियों के एक गुट ने जेल कर्मियों पर ही हमला कर दिया। जेल कर्मियों पर हमला की जानकारी मिलते ही जेल की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वहां भेजा गया। उसके बाद हालात पर काबू पाया गया। मारपीट में सहायक जेल अधीक्षक और एक वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी। सभी को डीडीयू अस्पताल भेजा गया। वहीं मामूली रूप से घायल अन्य कैदियों और जेल कर्मियों को जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जेल महानिदेशक का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels