Sunday, April 20, 2025

News, Russia-Ukraine War, World

Russia-Ukraine War: रुसी हमलों से यूक्रेन हुआ तहस नहस,रूस ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन, रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर भी एयरस्ट्राइक

Russia-Ukraine War

(   ) का आज चौथा दिन है।   (   पर कब्जे के लिए   ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक 64 नागरिकों के मारे जाने की खबर है।रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव( Kharkiv )में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की(   )के कार्यालय ने कहा कि हमलावर रूसी बलों ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। सरकार ने चेतावनी दी कि विस्फोट से निकलने वाला धुआं “पर्यावरणीय तबाही” का कारण बन सकता है।

यूक्रेन (Ukraine) में  कीव पर कब्जे के लिए रूस(Russia )ने चारों ओर से हमला बोल दिया है। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है।

रूस (Russia )की सेना के हमलों से पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। अगर ऐसे ही हमले होते रहे तो रूसी सेना जल्द ही कीव पर कब्जा कर लेगी। वहीं रूस का कई देश खुलकर विरोध भी कर रहे हैं। इसके लिए वे देश रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाकर यूक्रेन की मदद करने की कोशिश कर रहे  है।

रूसी सैनिकों की राजधानी कीव में बढ़ती तादाद के बीच यूक्रेन के करीब 1.20 लाख नागरिक देश की सीमा पार कर पड़ोसी मुल्क पोलैंड में शरण ले चुके हैं। पोलैंड ने संकट के इस दौर में बिना किसी शर्त यूक्रेन के नागरिकों को अपने यहां शरण दी है।

पड़ोसी मुल्कों में शरण की आस लेकर कई लोग पूरी रात मीलों पैदल चलकर सीमा तक पहुंचे। सरकार ने सीमाओं पर खास कैंप लगाए हैं जो इन नागरिकों की सीमा पार जाने में मदद कर रहे हैं। इनमें से कई के रिश्तेदार, करीबी जो दूसरे देशों में हैं अपने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए इन कैंपों मे पहुंचे। मुश्किल वक्त से गुजर रहे यूक्रेन के साथ कई पश्चिमी देश खड़े हैं। एक सरकारी एजेंसी के मुताबिक पोलैंड समेत अन्य पड़ोसी देशों में शरण लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग जैसे मौका लग रहा है सीमाओं की ओर बढ़ रहे हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels