Tuesday, July 02, 2024

INDIA, News, Russia-Ukraine War, World

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में आंशिक युद्धविराम का एलान किया,फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए फैसला

Russia declares ceasefire in Ukraine for civilian evacuation

 (   ) के 10वें दिन रूस ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए आंशिक युद्धविराम( Ceasefire )का एलान किया है। जानकारी के मुताबिक युद्ध में फंसे हुए नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक रूस सीजफायर जारी रखेगा। रिपोर्ट के अनुसार रूस ने यूक्रेन में भारतीय समयानुसार 11:30 बजे से युद्धविराम की घोषणा की है। इस दौरान वहां से नागरिकों की सुरक्षित निकासी की जा सकेगी।

रूसी समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट है कि रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो क्षेत्रों में नागरिकों को निकालने की अनुमति देने के लिए संघर्ष विराम ( Ceasefire )का पालन करेगी।

यूक्रेन( Ukraine ) पर रूस के हमले का आज 10 वां दिन है। 10 दिनों के युद्ध के बाद रूस ने सीजफायर ( Ceasefire )का ऐलान किया है। दरअसल रूस के हमले के बाद कई देशों के नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने की मांग संबंधित देशों से की जाती रही है। इन नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग के बाद रूस ने यह पहल की है।

रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि रूस, भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए तैयार है।यूक्रेन में जोपोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को आगाह किया कि परमाणु केंद्रों से संबंधित किसी भी दुर्घटना के जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यूक्रेन में पैदा हो रहे मानवीय संकट को समझना चाहिए।

रूसी सैनिकों ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर आधी रात को किए गए हमले के बाद कब्जा कर लिया है, इस हमले के दौरान वहां पर आग लग गई थी जिसको लेकर पूरी दुनिया में कुछ समय के लिए परमाणु विकिरण से तबाही होने की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन ( Ukraine ) के अधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार के हमले के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बुझा दिया है और कोई विकिरण नहीं हुआ है।

वहीं, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की घर वापसी जारी है। यूक्रेन से आपरेशन मिशन गंगा के तहत अब तक 11,000 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels