Friday, September 20, 2024

News, Rajasthan, States

Rajasthan: करौली में नव संवत्सर पर निकली बाइक रैली पर पथराव के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा ,एक दर्जन दुकानों में आगजनी, 43 घायल, कर्फ्यू ,इंटरनेट सेवा बंद

Communal violence following stone-pelting on bike rally in Karauli, 43 injured, dozen shops torched, curfew imposed

के करौली( Karauli ) में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव की घटना के भड़क गयी दर्जनों दुकानों में आग लगा दी गयी है । इससे हटवारा बाजार में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए।

अब तक पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों के घायल हो गए हैं, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। अस्पातल पहुंचे घायलों के शरीर पर चाकू के निशान हैं। हालांकि डॉक्टर अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

करौली( Karauli ) शहर में  नव संवत्सर पर निकाली जा रही बाइक रैली को ध्रुव घटा संत हरेंद्र नाथ सरस्वती ने रामस्नेही कीर्ति राम आदर्श विद्या मंदिर से रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रही थी। रैली शाम 4 बजे शहर के रामस्नेही कीर्ति राम आदर्श विद्या मंदिर से शुरू होकर कलेक्ट्री चौराहा, हाथी घटा, गुलाब बाग, हॉस्पिटल रोड, फूटा कोट होते हुए करीब 5:15 बजे हटवाड़ा बाजार पहुंची तो कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

कुछ लोगों ने छह से ज्यादा दुकानों में आग लगा दी, साथ ही दो बाइक को भी जला दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला कलेक्ट राजेंद्र सिंह शेखावत ने 3 अप्रैल रात 12 बजे तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए। कलेक्टर ने कहा-  एसपी ने तनाव के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई थी।

Violence following stone-pelting on bike rally in Karauli, 43 injured, dozen shops torched, curfew imposed करौली( Karauli ) एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि नव नवसंत्सर के मौके पर हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही थी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुंची, कुछ बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पथराव में 4 पुलिसकर्मियों समेत 42 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया है।

इधर, माहौल बिगड़ते ही नव वर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया है। आगजनी से अब तक लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। करौली में बिगड़ते हालात को देखते हुए आईजी और विधायक लखन सिंह भी जयपुर से करौली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीजी पुलिस से बात कर करौली( Karauli ) शहर की  घटना की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की अपील भी की है।

बाइक रैली पर किए गए पथराव में रैली के साथ चल रहे चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। इसके बाद शुरू हुई हिंसा में अब तक 43 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि अस्पातल पहुंचे कुछ घायलों के शरीर पर चाकू से वार करने के निशान है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करौली( Karauli ) शहर की बाइक रैली पर पथराव की निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक बयान में कहा कि बाइक रैली पर समाजकंटकों द्वारा किए गए पूर्व नियोजित पथराव और आगजनी की घटना से आम लोगों में भारी आक्रोश है।ऐसी घटना की जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति की है। अपराधियों की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.