Friday, September 20, 2024

Corruption, Crime, INDIA, News, Rajasthan, States

अलवर के कलेक्टर पद से तबादला होते ही आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, आरएएस अफसर अशोक सांखला के साथ पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB arrests IAS Nannumal Pahadia with RAS Ashok Sankhla taking Rs 5 lakh bribe immediately after being transferred from Alwar Collector

ACB arrests IAS Nannumal Pahadia with RAS Ashok Sankhla taking Rs 5 lakh bribe immediately after being transferred from Alwar Collector (  ) के  ( ) के निवर्तमान कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाड़िया( IAS Nannumal Pahadia ) को पांच लाख रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।    )की टीम ने पूर्व कलेक्टर के साथ आरएएस अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। दस दिन पहले ही राज्य सरकार ने पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया था।तीन दिन पहले वे कलेक्टर पद से रिलीव भी हो गए थे।

एसीबी एएसपी विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी कंपनी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को जारी रखने के लिए उससे महीने बंदी मांगी जा रही है। पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया और आरएएस अधिकारी अशोक साखला 16 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

एएसपी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद एसीबी ने एक टीम का गठन किया गया। शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरएएस ऑफिसर अशोक सांखला को 5 लाख रुपये की रिश्वत दी गई। यह रकम दलाल नीतिन को दी गई थी। इसके बाद एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसारअलवर (Alwar ) के निवर्तमान कलेक्टर नन्नूमल पहाड़ियां तीन दिन पहले ही कार्यमुक्त हुए थे। एएसपी विजय सिंह ने बताया कि घूस में लिए गए रुपये पहाड़िया को दिए जाने थे। इसके बाद एसीबी की टीम ने नन्नूमल पहाड़िया को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम उनके जयपुर स्थित घर की तलाशी ले रही है।

एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसकी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। काम में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए 4 महीने के 16 लाख रुपए मासिक बंदी के रूप में रिश्वत मांगी गई थी। इस पर एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर एडिशनल एसपी विजय सिंह और DSP महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

IAS नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर (Alwar ) कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुबह जब रुपए लेकर अशोक सांखला के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने सांखला को पैसे दिए। इसके बाद सांखला ने दलाल नितिन शर्मा को इसे पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के पास पहुंचाने के लिए कहा। दलाल पहाड़िया को पैसा देने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में एसीबी ने उसे पकड़ लिया और पहाड़िया को कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया। वहीं पहाड़िया के जयपुर के महेश नगर स्थित मकान में सर्च भी शुरू कर दिया है। यहां से कुछ दस्तावेज और कैश भी मिला है। पहाड़िया 31 जुलाई 2022 को रिटायर होने वाला है।

दस दिन पहले ही राज्य सरकार ने पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया था। तीन दिन पहले वे कलेक्टर पद से रिलीव भी हो गए थे। विभागीय जांच आयुक्त पद काफी महत्वपूर्ण पद माना जाता है, क्योंकि यह विभिन्न गड़बड़ियों में फंसे अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी जांच का जिम्मा संभालता है।

ट्रैप के बाद दो टीमों का गठन किया गया। जो की पहाड़िया और सांखला के घर पर सर्च कर रहे हैं। एसीबी के टीम के घर पहुंचने पर पहले तो परिवार के सदस्यों ने विरोध किया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि ट्रैप हो चुका है। उन्हें सर्च करना है तब जाकर परिजनों ने उन्हे घर घुसने दिया।

पहाड़िया के महेश नगर स्थित आवास पर एसीबी को कई दस्तावेज और नगदी मिली है। इसका खुलासा एसीबी जल्द करेगी। वहीं, आरएएस अशोक सांखला के जयपुर स्थित आवास पर भी सर्च किया जा रहा है।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.