मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ( Kamal Nath ) ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लहार विधायक 71 साल के डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। डॉ. सिंह वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। गोविंद सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जो लगातार सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ( Kamal Nath ) ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लहार विधायक 71 साल के डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। डॉ. सिंह वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। गोविंद सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जो लगातार सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह बदलाव किए हैं।
कांग्रेस (Congress महासचिव केसी वेणुगोपाल के हाथों जारी हुए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी आपके योगदान की प्रशंसा करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दे दी है।
पिछले कुछ समय से कमलनाथ ( Kamal Nath ) को लेकर पार्टी में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। विरोधी लामबंद हो रहे थे। इसकी वजह थी कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पद भी अपने पास रखा था। अब भी वे पार्टी अध्यक्ष हैं और नेता प्रतिपक्ष का पद भी उनके पास था।