Friday, September 20, 2024

Bihar, Crime, INDIA, News, States

Bihar : पटना में बीच सड़क पर बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी उड़ाया,दिल दहला देने वाली वारदात कैमरे मे कैद  

Patna man shoots ex-wife and daughter on road then kills himself

 ( ) की  राजधानी  ,( ) में एक शख्स ने डबल मर्डर के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। ये सनसनीखेज घटना अनीसाबाद की पुलिस कॉलोनी में अंजाम दी गई। जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी तलाकशुदा पत्नी और बेटी को गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उस शख्स ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पटना(Patna ) में बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शख्स के सुसाइड करने का वीडियो  सामने आया है। वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में गुरुवार दोपहर की है। शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को इसी तरह शूट किया। अंत में खुद की कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

राजीव रिटायर आईजी के मकान के पास सड़क पर पिस्टल लोड कर प्रियंका की राह देख रहा था। गली में मुड़ते ही घात लगाकर टहल रहे राजीव तेजी से चलते हुए उनके करीब आया और बेटी सारा की ओर बढ़ा। कोई कुछ समझ पाता, इस बीच पिता राजीव ने बेटी सारा के सिर में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। इसके बाद साली प्रियंका की कनपटी में गोली मार दी, जबकि सास को धमका कर छोड़ दिया और खुद अपने सिर में गोली मार कर भेजा उड़ा लिया।

 राजीव कुमार  बेरोजगार था। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां शशि प्रभा के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है।

यह घटना पटना,(Patna ) में अनीसाबाद के पुलिस कॉलोनी सेक्टर ए में रिटायर आईपीएस नसीम अहमद के मकान के पास हुई। प्रियंका अपनी बड़ी बहन की बेटी सारा और मां शशि के साथ रिटायर आईजी जेएन शर्मा के मकान में छह साल से किराए पर रह रही थी। घटनास्थल का मुआयना करने एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कॉलोनी की सड़क पर तीनों लाशें बिछीं थीं। खून के धब्बे पसरे थे। जांच के दौरान मौके से पुलिस ने तीन खोखा व हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया।

बताया गया है कि राजीव की शादी वर्ष 2005 में प्रियंका की बड़ी बहन प्रिया भारती से हुई थी। शादी के एक साल बाद 2006 में बेटी सारा को जन्म देने के कुछ ही देर बाद प्रिया की मौत हो गई। इसके बाद सारा की परवरिश उसकी मौसी प्रियंका भारती व नानी शशि करने लगीं। राजीव के गांव बेगूसराय के भगतपुर के लोगों व गर्दनीबाग थाना प्रभारी रंजीत कुमार रजक के अनुसार, पहली पत्नी की मौत के बाद राजीव ने वर्ष 2008 में साली प्रियंका से शादी कर ली थी, लेकिन दोनों के बीच में संबंध अच्छे नहीं रहे। इसके चलते बाद में तलाक हो गया था। सारा राजीव की पहली पत्नी प्रिया की बेटी थी। कई बार जिद करने के बावजूद सारा अपने पिता के साथ रहने को राजी नहीं थी। जबकि राजीव बेटी से बेहद लगाव रखता था। पुलिस इसी को वारदात की मुख्य वजह मानते हुए मामले की जांच कर रही है। इस मामले में गर्दनीबाग पुलिस ने मृतक राजीव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels