अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी।बोलेरो में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित दस की मौत हो गई। बताया गया है कि बोलेरो में 12 लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पटियाली के बहादुर नगर में भाेले बाबा का आश्रम है। यहां प्रत्येक मंगलवार को सत्संग होता है। दूर-दूर से अनुयायी सत्संग में भाग लेने आते हैं। जिला फर्रुखाबाद के गांव चिलोली से भी बाबा के अनुयायी आश्रम में सत्संग के लिए आ रहे थे तभी बुलेरो कार आटो में भिडंत हो गई। जिसमें दस लोगों की मौत हुई है।
हादसे में 50 वर्षीय रूपरानी पत्नी नन्द किशोर शर्मा, नौ वर्षीय गोपी पुत्र विमलेश शर्मा, सुनीता शर्मा पत्नी रामशंकर, 48 वर्षीय नीरज देवी पत्नी अमरेश गंगवार, कुसुमा देवी पत्नी सेवराम, 45 वर्षीय मीना देवी पत्नी राकेश शर्मा निवासीगण घसिया चिलौली करवा, थाना कायमगंज फर्रुखाबाद, सात वर्षीय कुमारी आरोही पुत्री संजय निवासी पुरवा चौहान थाना विधूना जिला औरैया, टेम्पो चालक सरनाम पुत्र महावीर निवासी रायपुर थाना कायमगंज फर्रुखाबाद, 43 वर्षीय किरन पत्नी सुधीर, मेहंदी बाग कायमगंज और 45 वर्षीय मंजू शर्मा पत्नी राजेंद्र घसिया चिलौली कायमगंज की मौत हुई है।
घायलों में से गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर किए गए हैं। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।कासगंज ( Kasganj ) हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है,उन्होंने जिले के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और सभी को समुचित मुफ्त इलाज मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए है।
https://platform.twitter.com/widgets.js