Monday, April 21, 2025

Crime, INDIA, News, Rajasthan, States, violence

चित्तौड़गढ़ में बजरंग दल कार्यकर्ता रत्न सोनी की हत्या के बाद भड़की हिंसा,दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी, 4 गिरफ्तार

Stone-pelting incident breaks out in Chittorgarh over killing of former BJP councillor’s son

 (  ) के  ) में  के संयोजक रत्न सोनी की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद शहर में तनाव हो गया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि  रत्न सोनी देर रात एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आपसी झगड़े में दूसरे समुदाय के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में रत्न सोनी की मौत हो गई। हत्या के बाद दो समुदायों में तनाव हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने शहर के बाजार भी बंद करा दिए और तोड़फोड़ की। समझाने पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई। वारदात के बाद भारी संख्या में शहर में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।  जबकि 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh ) में हत्या से गुस्साए हिंदू पक्ष के लोगों ने शहर के मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। यहां रातभर प्रदर्शन चला। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने बताया पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है और अतिरिक्त पुलिसबल को तैनात किया जा रहा है।

मंगलवार रात पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के बेटे राकेश उर्फ रतन सिंह पर दो बाइक सवार बदमाशों ने तलवार और सरियों से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वह बजरंग दल का कार्यकर्ता था। काफी एक्टिव रहता था।

आक्रोशित हिंदू संगठनों ने सुभाष बाजार में बुधवार को धरना प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने बताया कि राकेश रात को एक कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौट रहा था। शहर में श्मशान घाट के पास उस पर हमला हुआ। हमलावर विशेष समुदाय के बताए जा रहे हैं।

बुधवार सुबह सुभाष चौक पर धरना देने के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। कच्ची बस्ती इलाके में विशेष समुदाय के लोगों ने कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों पर भी पथराव किया। पुलिस ने तीन लोगों को डिटेन किया। मौके पर एसपी प्रीति जैन सहित पुलिस जाप्ता मौजूद है। उदयपुर अभय कमांड के इंचार्ज और पूर्व एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह देवल को उदयपुर से बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि रतन सिंह राष्ट्रीय बजरंग दल का कार्यकर्ता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण आपसी विवाद माना जा रहा है। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सांसद जोशी ने कहा कि राजस्थान में लगातार कानून व्यवस्था बगड़ती जा रही है। जोधपुर, भीलवाड़ा के बाद इस तरह की घटना चित्तौड़ में भी होगी, यह समझ से परे है। कई सालों बाद चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh ) में में ऐसी घटना हुई है। अपराधियों में शासन प्रशासन का कोई भी खौफ नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.