जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज हिंसा ( prayagraj violence )का मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमीदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहाया। बता दें, गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था।करीब साढ़े चार घंटों तक तक चली कार्रवाई के बाद जावेद का मकान जमीदोज कर दिया गया है। वहीं ,प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को भारी पुलिस बल के साथ पहुंची प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने घर का मुख्य दरवाजा गिराया है। बाहरी दीवारें भी तोड़ीं, दो-दो बुलडोजर तेजी के साथ घर गिराते चले गए। इसके साथ ही साफ हो गया है कि यूपी में हिंसा मामलों पर योगी सरकार चुप नहीं बैठने वाली है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
आपको बता दें कि रविवार को ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नोटिस जारी कर 12 जून को सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही पीडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी ।
आपको बता दें कि प्रयागराज (Prayagraj ) के अटाला में एक दिन पहले जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल का मास्टरमाइंड मो. जावेद उर्फ जावेद पंप शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जावेद को उसके करेली स्थित घर से पकड़ा गया। उधर रातभर चली दबिश के दौरान 32 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस अफसरों ने बताया कि शनिवार देर रात तक कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
प्रयागराज (Prayagraj ) पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिंसा वाली जगह से जावेद के घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। बता दें प्रयागराज हिंसा के बाद अबतक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Demolition drive at the “illegally constructed” residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed continues in Prayagraj. pic.twitter.com/s4etc8Vz25
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2022
#WATCH | Heavy security force deployed in front of the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed.
Prayagraj Development Authority (PDA) had earlier put a demolition notice at his residence, asking him to vacate the house by 11am today as it is “illegally constructed”. pic.twitter.com/sk0KCEVVdm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2022