उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit ) जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत (Pilibhit ) के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए।
घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4:00 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ।
मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 7 लोग हादसे में घायल हैं, एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत (Pilibhit ) के जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 17 लोग सवार थे।
गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। DCM में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायल 7 लोगों में से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है: पुलकित खरे, DM, पीलीभीत pic.twitter.com/wwoTMaq9vS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022