Friday, September 20, 2024

Crime, News, World

Japan :जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत बेहद गंभीर

Former Japanese PM Abe Shinzo shot during a speech at Nara

Former Japanese PM Abe Shinzo shot during a speech at Naraजापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें शिंजो आबे ( Shinzo Abe )को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

शिंजो आबे ( Shinzo Abe )पर हमला करने वाले ने गोली दागने के बाद भागने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।शिंजो आबे पर हमला उस वक्त हुआ जब वह नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।

जापानी मीडिया ने बताया कि शिंजो आबे अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार के समर्थन में भाषण देने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे। इसी दौरान स्‍थानीय समयानुसार सुबह 11: 30 बजे उन पर पीछे से गोली चलाई गई। जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हमलावर की गोली उनके सीने में लगी है।

आबे ( Shinzo Abe ) का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है।

न्यूज एजेंसी एपी ने जापान के एक अधिकारी के हवाले से बताया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। आबे 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक लगातार 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है।पीएम नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं शिंजो आबे के परिवार के साथ हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels