Friday, September 20, 2024

City Beats, News, Religion, Socio-Cultural, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : बकरीद पर ताजमहल में अदा की नमाज,तीन घंटे पर्यटकों को मिला निशुल्क प्रवेश

Eid-ul-Adha Namaz offered at Taj Mahal on Bakrid, tourists got free entry for three hours

Eid-ul-Adha Namaz offered at Taj Mahal on Bakrid, tourists got free entry for three hoursदुनिया को मोहब्बत का पैगाम देने वाले   () के साये में रविवार सुबह शाही मस्जिद में रविवार की सुबह ईद उल-अज़हा  बकरीद( Bakrid )पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल (Taj Mahal ) में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। बकरीद पर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सुहाना मौसम और निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

बकरीद के अवसर पर ताजमहल(Taj Mahal ) में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। सुबह-सुबह बारिश होने के कारण मौसम भी सुहाना हो गया। इसके कारण ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। ताजगंज और आसपास के नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था।  सुबह सात से 10 बजे तक सभी देसी-विदेशी सैलानियों को स्मारक में निशुल्क प्रवेश मिला।

बकरीद के पर्व पर आगरा मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई। फतेहपुर सीकरी में भी शांति और सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाया गया। सीकरी में शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई।

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने ईद को अमन और भाईचारे का त्यौहार बताया। उन्होंने सभी से प्यार मोहब्बत से रहने की अपील की। डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विकास कुमार आदि ईद के मुबारक मौके पर ईदगाह मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग ईदगाह मस्जिद पर ईद की बधाई देने पहुंचे।

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com