Monday, April 21, 2025

INDIA, News, Politics

कांग्रेस नेता के शर्मनाक बयान पर मायावती बोलीं- कुछ लोगों को पसंद नहीं आया आदिवासी समाज की महिला का राष्ट्रपति बनना

Mayawati

Mayawatiबहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ( ) ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को निंदा की। इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

मायावती ( Mayawati ) ने बृहस्पतिवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा है कि आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में  (  ) का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं आया है।

इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जो बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय है।

पूर्व सीएम मायावती ( Mayawati )ने अधीर रंजन चौधरी की इस टिप्पणी पर संसद में हुए हंगामे का जिक्र करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस द्वारा को टीवी पर ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।

गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कथित रूप से ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर भाजपा सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया और संसद भवन परिसर में प्रदर्शन भी किया था।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है।

यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च…सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है,तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है।स्मृति ने कहा, ‘‘मुर्मू के एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद, कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी, गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.