उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) शहर में एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित अपने आवास में यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही कुबेर सिंह 58 साल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब उन्हें घटना का पता चला। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात की। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
इटावा (Etawah ) में भरथना थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय कुबेर सिंह आगरा (Agra ) ट्रैफिक लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। वर्तमान में वे क्रेन चला रहे थे और थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कालिंदी विहार में घर बना रखा था। गुरुवार रात 9 बजे ड्यूटी के बाद घर पहुंचे। खाना खाकर वह घर में सो गए। शुक्रवार प्रातः4 बजे घर में उनकी पत्नी चंद्रकांति बेटी आरती भतीजी लक्ष्मी और भतीजा कृष्णा एक कमरे में सो रहे थे। तभी उनकी पत्नी ने गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर सभी जाग गए और कुबेर सिंह के कमरे में पहुंचे। अंदर वह खून से लथपथ पड़े हुए थे। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची।
आगरा (Agra ) पुलिस का कहना है कि कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। गोली से उनका चेहरा उड़ गया। घर में अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला आत्महत्या का है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसका कारण पता किया जा रहा है।
ट्रैफिक लाइन में तैनात है0कां0 द्वारा आत्महत्या करने के संबंध में #SSP_AGRA द्वारा बाइट। pic.twitter.com/5BDkRIV1qj
— AGRA POLICE (@agrapolice) August 5, 2022