बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नौवें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारतीय पहलवान मेडल राउंड का मुकाबला खेलने उतर गए हैं। विनेश फोगाट ( Wrestler Vinesh Phogat )ने विमेंस 53 KG वेट कैटेगरी में भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है। ये भारत के लिए बर्मिंघम गेम्स में 11वां गोल्ड मेडल है। वही, कुश्ती में भारत का पांचवां सोना है। विनेश का ये कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड है। उन्होंने 2014 और 2018 में भी सोना जीता था।
विनेश की कैटेगरी में नॉर्डिक सिस्टम से मुकाबले हुए। इसमें एक पहलवान को अपनी वेट कैटेगरी में मौजूद सभी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना होता है और नंबर-1 पर रहने वाले पहलवान को गोल्ड मिलता है। विनेश अब तक अपने सभी मुकाबले जीत चुकी हैं। उनका आखिरी मुकाबला श्रीलंका की चमुंडया केसानी से हुआ। इसमे उन्होंने 4-0 से जीत दर्ज की। नॉर्डिक सिस्टम तब लागू किया जाता है जब किसी वेट कैटेगरी में 6 पहलवान नहीं होते हैं।
पहलवान रवि दहिया ने भारत के लिए 10वां गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 57 KG वेट कैटेगरी में नाइजीरिया के पहलवान ई वेल्सन को फाइनल मुकाबले में 10-0 से हराया। इससे पहले रवि ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने 14-4 से मुकाबला जीता था। वहीं, रवि ने 1 मिनट 14 सेकंड में न्यूजीलैंड के पहलवान सूरज को 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मैच जीता था।
जा गहलोत ने 50 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। इसी के साथ भारत के 32 मेडल हो गए हैं।
Wrestler Vinesh Phogat scripts history yet again, from being the 1st Indian woman to win Gold at both #CWG & Asian Games, to becoming the 1st Indian woman to bag 3 consecutive Gold at #CommonwealthGames
India gets a Gold medal in Women’s Wrestling 53Kgs pic.twitter.com/oKPmeIQXjW
— ANI (@ANI) August 6, 2022