Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Sports, World

CWG 2022: बर्मिंघम में भारतीय मुक्केबाजों के गोल्डन पंच, निकहत जरीन ने जीता भारत का तीसरा मुक्केबाजी स्वर्ण, फाइनल में कार्ली मैकनौल को हराया

Nikhat Zareen clinches India's third boxing gold, beats Carly McNaul in final

Nikhat Zareen clinches India's third boxing gold, beats Carly McNaul in finalबर्मिंघम में चल रहे   में 10वें दिन भारत के मुक्केबाजों ने कमाल कर दिया। नीतू घणघस और अमित पंघाल के बाद निकहत जरीन(Nikhat Zareen)ने स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मैच में नीतू घणघस ने इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। उनके बाद अमित ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के ही मुक्केबाज को परास्त किया। 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के फाइनल में विश्व चैंपियन निकहत जरीन (Nikhat Zareen)ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली नॉल को 5-0 से हराया।

निकहत जरीन (Nikhat Zareen)पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल रही हैं। यह उनका इन खेलों में पहला पदक भी है। निकहत ने इसी साल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह एशियन चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने में सफल रही थीं। निकहत के बाद अब सागर अहलावत से स्वर्ण की उम्मीद है।

नीतू की बात करें तो उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक अपने नाम किया है। वह यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 और 2018 में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया। मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था। अमित 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में कामयाब हुए थे। उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप (2019) में एक रजत पदक है। इसके अलावा वह एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण (2019), रजत (2021) और कांस्य (2017) जीत चुके हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels