Saturday, September 21, 2024

Accident, INDIA, Indian Army, Jammu & Kashmir, News, States

Jammu and Kashmir :आईटीबीपी जवानों से भरी बस खाई में गिरी,अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे सात जवानों की मौत , तीस घायल, राष्ट्रपति ने शोक जताया

Seven ITBP personnel killed as bus falls into gorge in Jammu and Kashmir

Seven ITBP personnel killed as bus falls into gorge in Jammu and Kashmirअमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे   (ITBP ) जवानों से भरी बस पहलगाम से छह किलोमीटर पहले गहरी खाई में गिर जाने से सात जवानों की मौत हो गई। तीस से अधिक जवान घायल हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी (ITBP )जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार,   ( ) जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी (ITBP )के सात जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है। बस हादसे पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि हमारे सात जवानों की जान गई है, जबकि 30 घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल दुला सिंह(तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित कुमार (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी. राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार (जम्मू संभाग) के रूप में हुई है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने हरसंभव बेहतरीन इलाज की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही दुर्घटना में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। आईटीबीपी के डीजी ने भी दुर्घटना में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में एक बस के गहरी खाई में गिरने की घटना में सुरक्षा कर्मियों की मौत पर शोक प्रकट किया तथा घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels