Friday, September 20, 2024

Chhattisgarh, INDIA, News, Socio-Cultural, States

Chhattisgarh : आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक रायपुर में प्रारंभ, मोहन भागवत और जेपी नड्डा ने की शिरकत

Three-day Rashtriya Swayamsevak Sangh Coordination Meet Begins in Raipur, Mohan Bhagwat, JP Nadda in Attendance

Three-day Rashtriya Swayamsevak Sangh Coordination Meet Begins in Raipur, Mohan Bhagwat, JP Nadda in Attendance ) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शनिवार को    (  )के जनमानस भवन में प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया। बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। वहीं इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता आदि विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

Coordination Meet Begins in Raipur, Mohan Bhagwat, JP Nadda in Attendanceइस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( Rashtriya Swayamsevak Sangh)के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, डॉ. मनमोहन वैद्य जी, अरूण कुमार, मुकुंदा और रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भय्याजी जोशी, सुरेश सोनी, वी भाग्गया, विद्या भारती के महामंत्री गोविन्द महंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चौहान, महामंत्री निधि त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांतक्का उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यवाहिका अन्नदानम सीताक्का, सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रन, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत सहित 240 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

Chhattisgarh | The All India Coordination Meeting of Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) began this morning in Raipur. The meeting was inaugurated by RSS chief Mohan Bhagwat and general secretary Dattatreya Hosabale.

BJP chief JP Nadda is also attending the meeting pic.twitter.com/d9NU3ruRfJ

— ANI (@ANI) September 10, 2022

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels