Sunday, April 20, 2025

City Beats, Crime, News, States

Uttar Pradesh : आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में ठहरे युवक ने परिसर में प्रसाद बेचने वाले दुकान संचालक को पेचकस से गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Homeless man stabs and kills shopkeeper at Kailash temple in Agra

  ( ) के सिकंदरा में प्राचीन कैलाश मंदिर ( Kailash Temple) के सामने प्रसाद की दुकान चलाने वाले सुमेश गिरी (50) की शनिवार रात को हत्या कर दी गई। सुमेश पर सोते समय एक युवक ने पेचकस से ताबड़तोड़ वार किए। आवाज सुनकर आए लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब तक दुकानदार को अस्पताल ले गए, उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कैलाश मंदिर ( Kailash Temple) के सामने रहने वाले सुमेश गिरी प्रसाद की दुकान चलाते थे। परिजन ने बताया कि शनिवार रात को एक युवक आया था। उसके भूखा लगने पर खाना खिला दिया। रात में सुमेश दुकान पर ही सो गए। रात करीबन 2:45 बजे युवक आया। उसने सोते में सुमेश पर पेचकस से ताबड़तोड़ पेट में कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसे काबू करने के लिए खंभे से भी बांध दिया। वही सुमेश गिरी को अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आगरा (Agra ) के बापू नगर, खंदारी निवासी अरुण कुमार है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसने हत्या क्यों की। वह कैलाश में क्या करने आया था। उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

का कहना है कि पवन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानने का प्रयास किया जा रहा। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

मृतक सुमेश गिरी के बेटे पवन गिरी ने पुलिस को बताया कि खंदारी निवासी अरुण कुमार दो दिन से कैलाश मंदिर ( Kailash Temple)में ही ठहरा था। मंदिर में वह सफाई करता था। खाना खा रहा था। अरुण कुमार को शनिवार रात 10:00 बजे पिता ने घर से खाना खिलाया। अरुण उनके घर में ही बैठा था। देर रात उसे घर से बाहर बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिवार के लोग सो गए। रात अरुण दुकान का शटर उठाकर घर में दाखिल हो गया। शटर के पास ही पिता सो रहे थे। उसने उन पर पेचकस से वार शुरू कर दिए।
Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com