Friday, September 20, 2024

INDIA, News, World

ब्रिटिश की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दुनिया के 500 नेता भी आएंगे

President Draupadi Murmu to Join 500 World Leaders at Queen Elizabeth II’s Funeral

 (   ) का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर 2022 को होने जा रहा है। वहीं भारत की तरफ से शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति  (   लंदन जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17-19 सितंबर 2022 को भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन जाएंगी। महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (  Queen Elizabeth II )के राजकीय अंतिम संस्कार में सैकड़ों राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है। ब्रिटेन में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी लंदन आएंगे।

अंतिम संस्कार से पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय(  Queen Elizabeth II ) का शरीर चार दिनों के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा। उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा जाएगा। महारानी के ताबूत को बुधवार से चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का गत आठ सितंबर गुरुवार को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं।

राजा-रानियों, राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 500 विश्व नेताओं के साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है, जो हाल के इतिहास में ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाओं में से एक है।

President Droupadi Murmu will be visiting London, United Kingdom on 17-19 September 2022 to attend the State Funeral of Queen Elizabeth II & offer condolences on behalf of the Government of India.

(File photos) pic.twitter.com/Nir194MBHg

— ANI (@ANI) September 14, 2022

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels