उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur ) जिले के में शनिवार को 12वीं के छात्र ने स्कूल में प्रिंसिपल को गोली मार दी। छात्र ने तीन गोलियां मारीं। वह चौथी गोली तमंचे में लोड कर रहा था, तभी टीचर्स और छात्र आ गए। इस बीच मौका मिलते ही आरोपी मौके से भाग गया।
प्रिंसिपल की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल में मारपीट करने पर आरोपी छात्र को प्रिंसिपल ने डांट दिया था। इसी बात से वह नाराज था।
इलाके के सीतापुर (Sitapur ) जिले के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श राम स्वरूप इंटर कॉलेज स्थित है। जहां पर दानपुरवा गांव के निवासी राम सिंह वर्मा प्रधानाचार्य है। यह विद्यालय उनके बाबा के नाम पर चलता है। शुक्रवार को इंटर क्लास के छात्र रेवान निवासी गुरविंदर सिंह और रोहित मौर्य के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। जिसका बीचबचाव प्रधानाचार्य ने किया था। मामला शांत हो गया था।
घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। शनिवार सुबह 8.30 बजे प्रिंसिपल राम स्वरूप वर्मा अपने रूम में बैठे हुए थे। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी छात्र गुरविंदर सिंह स्कूल पहुंचा, वह सीधे क्लास में गया, वहां पर बैग से तमंचा निकलकर कमर में पीछे छिपाता है। फिर एक छात्र के पानी बोतल से पानी पीता है। इसके बाद वह प्रिंसिपल के कमरे में जाता है। बताया जा रहा है कि पहले प्रिंसिपल को नमस्ते किया। इसके बाद गोली मारी दी। पहली गोली उनको छुते हुए निकल गई।
गोली चलते ही प्रिंसिपल ग्राउंड की तरफ भागे। इसके बाद छात्र ने उन्हें दौड़ाकर मैदान में दो गोली मारी। प्रिंसिपल ने हिम्मत दिखाते हुए गुरविंदर को पकड़ लिया। दोनों में हाथापाई हुई। तभी कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर आ गया। गुरविंदर चौथी गोली लोड कर रहा था, लेकिन स्टाफ को देखकर गुरविंदर वहां से फरार हो गया। प्रिंसिपल को कमर में पीछे की ओर तीन गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है।”
स्कूल के टीचर्स और छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में प्रैक्टिकल फाइल चेक हो रही थी। इसी दौरान इंटर के ही एक अन्य छात्र रोहित से गुरविंदर का विवाद हो गया था। दोनों छात्रों में मारपीट हुई थी। इसके बाद गुस्से में गुरविंदर ने क्लास की कुर्सियां तोड़ दी थी।इस पर प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा ने दोनों छात्रों को कमरे में बुलाया। वहां दोनों को फटकार लगाई। कहा था कि दोबारा ऐसा किया तो स्कूल से बाहर कर देंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्रिंसिपल ने गुरविंदर को थप्पड़ मार दिया था।बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व हुई लड़ाई में मामले की शिकायत पुलिस को भी की गई थी जिस पर सीतापुर (Sitapur ) पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Sitapur, UP | A Class 12 student opened fire on school Principal with an illegal weapon & fled away. There was a dispute b/w the student & his classmate y’day which was intervened by Principal. The Principal is admitted to hospital. We’re searching the student: ASP South NP Singh pic.twitter.com/klvbUFWFHj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 24, 2022
Video: Class 10 Student Shoots Teacher Thrice In UP https://t.co/Nu1mUbLOdz pic.twitter.com/b9njp6aXaX
— NDTV (@ndtv) September 24, 2022