Saturday, September 21, 2024

INDIA, News

Uttar Pradesh :फैजाबाद छावनी परिषद का नाम अब छावनी परिषद अयोध्या किए जाने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

Defense Minister Rajnath Singh approves name change of Faizabad Cantt to Ayodhya Cantt.

Defense Minister Rajnath Singh approves name change of Faizabad Cantt to Ayodhya Cantt.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर  (Ayodhya Cantt) छावनी करने को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद कैंट अयोध्या कैंटोन्मेंट के नाम से जाना जाएगा। राजनाथ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

अब छावनी परिषद फैजाबाद को छावनी परिषद अयोध्या छावनी परिषद (Ayodhya Cantt) के नाम से जाना जायेगा। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने इस अनुरोध को मान आदेश जारी कर दिया। दो दिन बाद इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के उपरान्त जनता के द्वारा छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किये जाने की मांग की जा रही थी। जनता की इस अपेक्षा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पूरा किया गया। अब छावनी परिषद फैजाबाद अयोध्या कैंट के नाम से जानी जायेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनपद फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के बाद फैजाबाद छावनी का नाम यथावत था। जिसको लेकर सांसद लल्लू सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नाम बदले जाने के लिए पत्र लिखा था। जिसे देखते हुए मंगलवार को रक्षा मंत्री ने नाम बदले जाने की मंजूरी दे दिया है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री का आभार है। जनपद का नाम बदले जाने के बाद फैजाबाद के नाम से जाने जाने वाले विभागों का नाम भी बदलना जरूरी था, जिसके लिए निरंतर काम चल रहा है। कुछ और विभागों के नाम भी जल्द बदले जाएंगे।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोक्षदायिनी सप्तपुरियों में एक नगरी अयोध्या का नाम आते ही आध्यात्म व मर्यादा परिवेश में घुल जाती है। रामराज्य की परिकल्पना अयोध्या से निकल पर वैश्विक स्तर पर परिभाषित हुई है। प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करके इसी अध्यात्मिक ऊर्जा को संबल प्रदान किया है।
इससे पहले अक्टूबर 2021 को, उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र की मंजूरी के बाद फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) करने की घोषणा की। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम बदलने को मंजूरी दी थी।
यूपी सरकार ने नवंबर 2018 में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। उसी साल अक्टूबर में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया। इससे पहले जून 2018 में भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में से एक मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया था।

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.