Friday, September 20, 2024

Crime, News, Rajasthan, States

Rajasthan: जयपुर में दिल दहलाने वाली वारदात,अपराधियों ने चांदी के कड़े लूटने के लिए 108 साल की वृद्ध महिला के काटे दोनों पैर

Criminals cut off both legs of 108-year-old woman to rob silver anklets in Jaipur

 ) में रविवार को दिल दहलाने वाली वारदात घटी। घर में घुसकर 108 साल की महिला के पैर काटकर बदमाशों ने चांदी के कड़े लूट लिए। महिला बाथरूम में दर्द से तड़पती रही। घरवालों को एक घंटे बाद वारदात का पता चला।

 की राजधानी जयपुर ( Jaipur )के मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता (22) के साथ रहती हैं। रविवार सुबह पांच बजे बदमाश उनके घर में घुस गए। आरोपी उन्हें घसीटते हुए बाथरूम में ले गए और दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। बदमाशों ने महिला का मुंह दबा दिया था, इस वजह से वह चिल्ला भी नहीं सकी।

बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर भी पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए आरोपियों ने महिला के गले पर वार किया लेकिन किसी के आने के डर से बदमाश मौके से भाग गए। पीड़िता जमुना देवी की बेटी और पोती सुबह करीब छह बजे सोकर उठीं। उन्होंने देखा कि जमुना देवी अपने बेड पर नहीं है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में दोनों ने जमुना देवी को तलाशना शुरू किया। वे बाहर के बाथरूम में गईं तो वहां जमुना देवी जमीन पर बेहोश मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे।

सूचना पर जयपुर  Jaipur ) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। अब पुलिस वारदात स्थल के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बुजुर्ग के भतीजे गोपाल मीणा ने बताया कि ममता और गोविंदी अंदर अपने कमरे में सो रही थी। जमुना देवी बाहर बेड पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे ममता ने जमुना देवी को पानी पिलाया था। इसके बाद वो सोने चली गई। सुबह करीब 5 बजे बदमाशों ने जमुना देवी पर हमला किया। बुजुर्ग होने के कारण महिला ज्यादा बोल नहीं पाती थी। इसलिए चिल्ला नहीं सकी। बदमाश महिला को सड़क की तरफ बने बाथरूम में घसीटकर ले आए। फिर दोनों पैरों को पिंडलियों के नीचे से काट कर चांदी के कड़े निकाल लिए। बुजुर्ग का मूंह हाथ से दबा दिया।Rajasthan | Legs of an elderly woman chopped off by unidentified miscreants to loot her anklets in Jaipur

Legs of an elderly woman aged around 100 yrs were cut off & her anklets were looted. She was lying severely injured near her house. Her neck had injuries too:ASP, Galta PS pic.twitter.com/qB31EMaJcL

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 9, 2022

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.