Friday, September 20, 2024

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा में क्रूर युवक ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी और पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला और हो गया फरार

Brutal man in Agra killed his one and a half year old innocent daughter and wife with a knife and absconded

Brutal man in Agra killed his one and a half year old innocent daughter and wife with a knife and abscondedउत्तर प्रदेश के    ( ) ज़िले के खंदौली के गांव पैतखेड़ा में क्रूर युवक  मनमोहन ने अपनी पत्नी ममता और डेढ़ साल की बेटी सौम्या की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सोमवार सुबह आरोपी के चाचा घर में आए तो उनको वारदात का पता चला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ममता मथुरा के फरह स्थित गांव धर्मपुरा निवासी बलवीर सिंह की बेटी थी। उसकी शादी 26 जनवरी 2016 को आगरा  (Agra ) ज़िले के पैंतखेड़ा निवासी मनमोहन सिंह से हुई थी। उनके तीन साल का बेटा आरव और डेढ़ साल की बेटी सौम्या थी। मनमोहन के चाचा हरिओम ने पुलिस को बताया कि रविवार रात नौ बजे सभी ने खाना खाया था। इसके बाद वह आरव को लेकर अपने कमरे में सोने चले गए।

रात 11 बजे तक मनमोहन घर के आंगन में घूम रहा था। सोमवार सुबह सात बजे हरिओम मंदिर जाने के लिए निकले तो मनमोहन के कमरे में गए। वहां ममता का शव फर्श पर पड़ा था। सौम्या का शव चारपाई पर पड़ा था। मनमोहन नहीं मिला। चाचा ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजन ने हंगामा किया।
आगरा  (Agra )पुलिस के अनुसार, ममता के शव के गले और कान के पास धारदार हथियार से वार का निशान है। सौम्या के गाल पर चोट का निशान है। आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि पति पर हत्या का आरोप है। कारण का पता नहीं चल सका है। आरोपी फरार है।
आगरा  (Agra )पुलिस  ने बताया कि मृतका ममता के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर पति मनमोहन, उसके चाचा हरिओम, चाची मंजू और ताऊ राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस धारदार हथियार से हत्या की गई, वह भी घर पर नहीं मिला है। आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
ममता के पिता बलवीर सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनमोहन शराब पीकर ममता के साथ मारपीट करता था। जिस मकान मे ममता की हत्या की गई है, वह चाचा हरिओम का है। मनमोहन का मकान अलग है। कुछ समय से मनमोहन यहां रह रहा है। मनमोहन, हरिओम, मंजू और राजन ने मिलकर षड्यंत्र के तहत उनकी पुत्री की हत्या की है।
थाना खंदौली क्षेत्रांतर्गत अपनी पत्नी एवं बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी पति के विरुद्ध थाना खंदौली पुलिस द्वारा की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #SSP_AGRA द्वारा बाइट। pic.twitter.com/rwHbDHvCgA

— AGRA POLICE (@agrapolice) October 10, 2022

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com