उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जरीफनगर थाना इलाके के गांव शेखुपुरा में मंगलवार रात दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उनमें 22 वर्षीय लज्जावती पत्नी कमल सिंह सात माह की गर्भवती थी। उसका पति कमल सिंह हरियाणा प्राइवेट नौकरी करने गया था।
घर पर लज्जावती की मदद करने वाला कोई नहीं था। जिससे उसने करीब 20 दिन पहले अपनी छोटी बहन सात वर्षीय मंजू निवासी ग्राम मोहकमपुर जिला संभल को अपने घर बुला लिया था। बताते हैं कि मंगलवार रात लज्जावती और मंजू अपने घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में एक ही चारपाई पर सो रही थी।
आरोप है कि कमल सिंह के दो भाइयों ने दोनों बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और मौके से वह भाग गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों आरोपियों ने अपनी-अपनी पत्नियों को पीटा था। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी।
बदायूं (Badaun)पुलिस दोनों आरोपियों को थाने भी ले गई थी लेकिन देर शाम उन्हें छोड़ दिया था। उनकी पत्नियां तो घर पर नहीं मिली लेकिन उन्होंने कमल सिंह की पत्नी और साली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल आरोपियों का परिवार फरार है। हरियाणा से कमल सिंह आ गया है। बदायूं (Badaun)एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
PSजरीफनगर के ग्राम शेखुपुरा मे घरेलू विवाद के दौरान महिला व उसकी बहन पर महिला के जेठ द्वारा धारदार हथियार से हमला करने पर उऩकी मृत्यु हो जाने के संबंध मे SSP बदायूं द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व टीमे गठित कर अभि0गण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। pic.twitter.com/49N0oRCMov
— Budaun Police (@budaunpolice) October 12, 2022
थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेखुपुरा मे रात्रि मे घरेलू विवाद के दौरान एक महिला व उसकी बहन पर महिला के जेठ (2 भाइयों) द्वारा धारदार हथियार से हमला करने पर उऩकी मृत्यु हो जाने के संबंध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/n0mVz2pvyd
— Budaun Police (@budaunpolice) October 12, 2022