Monday, April 21, 2025

Election 2022, Elections, Himachal Pradesh, INDIA, News, States

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट, 11 विधायकों के टिकट कटे

BJP releases a list of 62 candidates for Himachal Pradesh assembly elections, drops 11 sitting MLAs

के लिए भाजपा (BJP) ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज से और अनिल शर्मा मंडी से मैदान में उतरेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम लिस्‍ट में सबसे पहले नंबर पर है। चुराह से हंसराज का टिकट भी फाइनल कर दिया गया है। इंदौरा से रीता धीमान पर पार्टी ने फ‍िर से भरोसा जताया है। धर्मशाला से विधायक विशाल नैहरिया का टिकट कट गया है, राकेश चौधरी को प्रत्‍याशी बनाया है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में भाजपा (BJP)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक मंगलवार देर रात तक चली थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। मोदी-शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की।

एंटी इनकमबेंसी की वजह से तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों के टिकटों पर तलवार लटक गई है, जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा हलके बदले जाने पर भी चर्चा हुई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक सभी टिकटों पर फैसला ले लिया था। भाजपा ने बुधवार सुबह 62 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा (BJP)हाईकमान ने दो मंत्रियों के हलके बदल दिए हैं व एक मंत्री का टिकट कटा है। 11 विधायकों के टिकट कटे हैं। सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। हालांकि उनके बेटे को धर्मपुर हलके से टिकट दी गई है।

पार्टी ने जयराम सरकार में दो शक्तिशाली जाने वाले माने जाने वाले मंत्रियों के हलके भी बदल दिए हैं। भाजपा ने शिमला जिले के वरिष्ठ नेता राजधानी से लंबे समय से चुनावी पारी खेलते आ रहे हैं सुरेश भारद्वाज को कुसुम्‍पटी से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह से पार्टी के कांगड़ा से नेता और दबंग मंत्री राकेश पठानिया का हलका भी बदल दिया है उन्हें इस बार नूरपुर की बजाय फतेहपुर से चुनावी समर में उतारा है।

भाजपा(BJP) हाईकमान ने 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है व दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र बदले हैं। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दिया गया। पांच महिलाओं को भाजपा ने चुनावी मैदान में प्रत्‍याशी बनाया है। भाजपा ने एससी वर्ग के 11 और एसटी के आठ प्रत्‍याशियों को टिकट दिया है। भरमौर, चंबा, जवाली, धर्मशाला, आनी, करसोग, द्रंग, सरकाघाट, भोरंज, बिलासपुर के विधायकों के टिकट कटे हैं।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई प्रादेशिक नेता मौजूद हुए। इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति की ही दो चरणों में हुई बैठकों पर मंथन किया गया।

BJP releases list of 62 candidates for HP assembly polls, CM Jai Ram Thakur to contest from Seraj

— Press Trust of India (@PTI_News) October 19, 2022

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/HbXuGnDGjY

— BJP (@BJP4India) October 19, 2022

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels