कांग्रेस ( Congress ) के नए अध्यक्ष पद को लेकर उठापठक खत्म हो गई है। मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को 6,825 वोटों से मात दे दी है। शशि थरूर ने एक प्रेस नोट जारी कर अपनी हार भी स्वीकार कर ली है। चुनाव नतीजे आने के बाद भी लोग मल्लिकार्जुन खरगे की जीत से ज्याद शशि थरूर के हार को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे। कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर अध्यक्ष मिल गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
शशि थरूर ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)के आवास पर गया और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी। वह एक वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे। मैं बेहद खुश हूं क्योंकि 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने मुझे वोट दिया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का असली गौरव हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।
खरगे तीन दशक से भी ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। छात्रसंघ से लेकर उन्होंने मजदूर संघ और फिर कांग्रेस के सर्वोच्च पद तक का सफर पूरा किया है।
मल्लिकार्जुन खरगे(Mallikarjun Kharge) का जन्म कर्नाटक के बीदर जिले के वारावत्ती इलाके में एक किसान परिवार में हुआ था। पिता मपन्ना खरगे और मां का नाम सबावा था। खरगे ने कर्नाटक के गुलबर्गा के नूतन विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद यहां सरकारी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। खरगे की रुचि शुरू से ही राजनीति में रही। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह छात्रों के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया करते थे। इसी के कारण वह यहां स्टूडेंट यूनियन के महासचिव भी चुने गए थे।
खरगे ने राधाबाई से शादी की है और दोनों के पांच बच्चे भी हैं। इनमें दो बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। 2006 में मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने धर्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह बौद्ध धर्म को मानते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सलमान सोज ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी भी लिखी है।
Delhi | Congress President-elect Mallikarjun Kharge will take charge on October 26: Congress MP Randeep Surjewala pic.twitter.com/kxTXh9M7QO
— ANI (@ANI) October 19, 2022
I went to his (Mallikarjun Kharge) residence and congratulated him on his victory. He is a senior leader and will always guide the party. I’m extremely happy as over 1000 delegates voted for me. Our workers are the real pride of our party: Shashi Tharoor pic.twitter.com/wHSNtZXl0l
— ANI (@ANI) October 19, 2022
My best wishes to Shri Mallikarjun Kharge Ji for his new responsibility as President of @INCIndia. May he have a fruitful tenure ahead. @kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2022