महाराष्ट्र (Maharashtra ) के सोलापुर (Solapur ) में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि यह हादसा सोलापुर (Solapur ) में शाम 6.45 बजे संगोला टाउन के पास हुआ। यहां 32 तीर्थयात्रियों, (जिन्हें वरकारी कहा जाता है) का एक जत्था धार्मिक यात्रा (डिंडी) के लिए जुटा था। यह यात्रा कोल्हापुर जिले के जत्थरवाड़ी से पंढरपुर पहुंचनी थी। जो समूह इस दुर्घटना का शिकार हुआ, वह तीन दिन पहले ही निकला था। इस बीच सोमवार शाम एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से इस समूह को टक्कर मार दी। बताया गया है कि ड्राइवर का कार से नियंत्रण छूट गया था। कोल्हापुर जिले में एक अधिकारी ने बताया कि समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला मिराह रोड पहुंचे।
कार से टक्कर लगने के बाद बस में सवार लोग आपस में टकरा गए। इसमें कुछ सीनियर सिटीजन और महिलाएं भी थीं, इनको अधिक चोट आई है। तेज टक्कर लगने की वजह से सात की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। पुलिस को सूचना दी गई तब टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद कार चालक की तलाश की गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
Maharashtra | Seven dead, several injured in a road accident near Sangole town in Solapur district. Pilgrims were traveling from Kolhapur to Pandharpur. More details awaited: Solapur SP Shirish Sardeshpande
— ANI (@ANI) October 31, 2022