Monday, April 21, 2025

Accident, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार के निकले पहिए से टकराकर बोलेरो पलटी, बच्ची समेत चार की मौत

 Yamuna Expressway

 Yamuna Expressway ( )  थाना सुरीर क्षेत्र में   (   पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 87 के समीप आगे चल रही कार के निकले पहिए से बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे अनियंत्रित हुई बोलेरो गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी बोलेरो गाड़ी में सवार थे।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे। यह लोग शादी समारोह में जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बोलेरो गाड़ी आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे (  Yamuna Expressway  के माइल स्टोन 87 पर पहुंची, तभी आगे चल रही एक कार का पहिए निकल गया। बोलेरो गाड़ी पहिए से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में बोलेरो सवार चंद्रपाल सिंह (65) निवासी गढ़ी जल सिंह थाना राया मथुरा और विशंबर पुत्र करुआ निवासी किरमासा थाना गोंडा अलीगढ़ मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र पुत्र नामालूम निवासी भैंसारा थाना राया और छह साल की बच्ची राखी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार साल प्रियांशी, प्रेमवती (23), श्याम सुंदर (28) घायल हैं।

पुलिस  ने बताया कि बोलेरो सवार सभी राया से आगरा जा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। मृतक और घायलों में आपसी क्या संबंध है। देरारात 10 बजे यह हादसा हुआ है। बोलेरो में करीब आठ लोग सवार रहे थे। क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाकर मार्ग सुचारू कराया गया। दूसरी कार के लोग सुरक्षित हैं।

UP | 4 people died and four others were severely injured after 2 cars met with an accident on Milestone 87 of Yamuna Expressway under Surir Police Station area in Mathura. Local police reached the spot and the injured were taken to Mathura district hospital: Mathura Police pic.twitter.com/FnR4GgiMnh

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 4, 2022

https://platform.twitter.com/widgets.js

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com