बिहार (Bihar )के कटिहार जिले में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा( BJP leader Sanjeev Mishra )की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बलरामपुर थाना इलाके के तेलता ओपी की है। इससे आक्रोशित होकर लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने ब्लॉक कार्यालय को बंद करा दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता संजीव मिश्रा अंगरक्षक के साथ घर के समीप खड़े थे. उसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही संजीव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता संजीव मिश्रा अंगरक्षक के साथ घर के समीप खड़े थे,उसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही संजीव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया।
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। संजीव मिश्रा पूर्व जिला पार्षद भी रह चुके हैं और इलाके के जाने-माने बीजेपी नेता हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व में भी बीजेपी नेता संजीव मिश्रा ( BJP leader Sanjeev Mishra )पर एमएलसी चुनाव के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त भी उनकी हालत गंभीर हो गई थी, मगर जान बच गई थी।
संजीव मिश्रा की मौत सूचना मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अपराधियों का सुराग नहीं लग पाया है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने में उनकी अहम भूमिका रहती थी। पंचायती में एक पक्ष के नाराज होने के कारण आपसी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम देने की बात प्रथमद्रष्टया सामने आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तेलता बाजार बंद करा तेलता ओपी भवन में तोड़ फोड़ की। सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
Bihar | A local BJP leader Sanjeev Mishra was shot dead by two bike-borne men near his house in Telta Police Station area of Katihar allegedly over an old dispute.
Locals block road in protest. Police present at the spot, body being sent for postmortem. Investigation underway. pic.twitter.com/LQoYUu4GkO
— ANI (@ANI) November 7, 2022