पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती( Guru Nanak Jayanti )पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के अंगरक्षक रेजिमेंटल गुरुद्वारा में अरदास में भी शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद भक्तों के साथ लंगर भी खाया।
इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्हें भक्तों के साथ अरदास और भजन कीर्तन के साथ ही लंगर खाते भी देखा जा सकता है।
इससे पहले उन्होंने देशवासियों खासकर सिख समुदाय के लोगों को गुरुनानक जयंती( Guru Nanak Jayanti ) की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने का आग्रह भी किया।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती ( Guru Nanak Jayanti )मनाई जाती है। इस साल 8 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब में हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं।
President Droupadi Murmu paid homage to Guru Nanak Dev Ji, the first Sikh Guru, on Gurpurab at President’s Bodyguard Regimental Gurudwara in the President’s Estate. The President also participated in the langar with devotees. pic.twitter.com/bzd8baBYKD
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 8, 2022
#WATCH | President Droupadi Murmu paid homage to Guru Nanak Dev Ji, the first Sikh Guru, on Gurpurab at President’s Bodyguard Regimental Gurudwara in the President's Estate. The President also participated in the langar with devotees.
(Source: Office of President) pic.twitter.com/CYfzWzDFeR
— ANI (@ANI) November 8, 2022