Friday, September 20, 2024

Election 2022, Elections, Gujarat, News, Politics, States

Gujarat Elections 2022 : पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और नितिन पटेल का चुनाव लड़ने से इनकार, हाईकमान को लिखा पत्र

Former CM Vijay Rupani, his deputy Nitin Patel to not contest Gujarat elections 2022

 Former CM Vijay Rupani, his deputy Nitin Patel to not contest Gujarat elections 2022   Gujarat Elections 2022) की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी गहमागहमी और तेज हो गई है। भाजपा की ओर से धुआंधार प्रचार के बीच कई दिग्गजों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इनमें से एक हैं पूर्व सीएम विजय रूपाणी।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी   ने कहा, मैंने सभी के सहयोग से पांच साल सीएम के रूप में काम किया। इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है। हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे। वहीं, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम ने भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया है। चुडासमा ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में बता दिया है। मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए एक दिसंबर जबकि दूसरे दौर के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

I worked as CM for 5 yrs with everyone’s cooperation. In these polls, responsibility should be given to new workers. I won’t contest the poll, I sent letter to seniors & conveyed it to Delhi. We’ll work to make chosen candidate win: Ex-Guj CM Vijay Rupani #GujaratElections2022 pic.twitter.com/buH88hZje8

— ANI (@ANI) November 9, 2022

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels