Sunday, April 20, 2025

Election 2022, Elections, News, Politics, States, Uttar Pradesh

Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश बोले- पूरा परिवार है साथ, होगी सबसे बड़ी जीत

Dimple Yadav files nomination for Mainpuri bye-elections, Akhilesh claims family is united for a big win

Dimple Yadav files nomination for Mainpuri bye-elections, Akhilesh claims family is united for a big win  पर उपचुनाव में सपा ने  ( )को चुनाव मैदान में उतारा है। डिंपल यादव सोमवार को पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी की यादों का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। वहीं शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने साथ न आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि  नामांकन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 14 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मूल्य की चल-अचल संपत्तियों की मालिक हैं।नामांकन के साथ डिंपल यादव ( Dimple Yadav )ने 19 पेज में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है।  इस ब्योरे के अनुसार डिंपल के आठ बैंकों में खाते हैं। उनके पास कार नहीं है, हथियार भी नहीं है। हां, डिंपल को हीरे, मोती और सोने के आभूषणों का शौक है। उनके पास 59 लाख से अधिक के हीरे, मोती और सोने के गहने हैं। वह अखिलेश यादव की आधी संपत्ति की मालकिन हैं। सैफई और लखनऊ में जो मकान है, उनमें भी उनका आधा हिस्सा है। उन्होंने बैंक से ऋण भी ले रखा है और अपनी संपत्ति से किराया भी वसूलती हैं। पिछले साल डिंपल को 78 लाख से ज्यादा कमाई हुई थी। इस तरह उन्हें हर महीने करीब साल लाख रुपये की आय हुई थी। डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री हासिल की है।

बता दें उनके साथ शिवपाल सिंह या आदित्य यादव नजर नहीं आए, जबकि पूर्व में  रामगोपाल यादव ( Dimple Yadav )द्वारा आदित्य यादव के साथ आने का दावा किया गया था। बता दें मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने उनकी पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

डिंपल यादव ( Dimple Yadav ) के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव मौजूद रहे। वहीं लोगों की नजरें शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव को तलाशती नजर आईं।  डिंपल यादव से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दावा किया था कि शिवपाल सिंह से पूछ कर ही उपचुनाव में प्रत्याशी उतारा गया है। नामांकन में शिवपाल सिंह के बेटे और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव मौजूद रहेंगे, लेकिन नामांकन में आदित्य यादव नजर नहीं आए।

प्रशासन ने व्यवस्था के अनुसार नामांकन स्थल पर लगे प्रथम बैरियर पर ही डिंपल यादव ( Dimple Yadav )की गाड़ी को रोक दिया। यहां से डिंपल यादव, अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव,तेज प्रताप यादव और प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। बैरियर से नामांकन स्थल तक सभी पैदल ही गए।वहीं सुरक्षा कर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। वहीं धर्मेंद्र यादव और उनके पिता अभय राम यादव को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया गया।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी थी। उप  चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

UP | We’ve filed Dimple Yadav’s nomination for Mainpuri by-polls. This will happen after demise of Netaji (Mulayam Singh Yadav), it’s still a sad occasion for us. With the nomination, SP ensures that party will work on the footprints of Netaji for benefits of Mainpuri: SP chief pic.twitter.com/v5Wke0bhnE

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 14, 2022

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.