Monday, April 21, 2025

Delhi, News, Sports

खेल पुरस्कारों का एलान, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को खेल रत्न,लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन को अर्जुन पुरस्कार 

National Sports Awards

National Sports Awardsराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 ( National Sports Awards ) के लिए खिलाड़ियों और कोच के नाम का एलान हो चुका है। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को     के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड  ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award )से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी।

मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीत हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 ( National Sports Awards ) में  अर्जुन पुरस्कार  के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। इनमें बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है।
लक्ष्य सेन ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष एकल का कांस्य पदक जीता था। वह ऑल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता भी रहे। वह थॉमस कप में स्वर्ण जीतने वाली पुरुष बैडमिंटन टीम का भी हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और उन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक भी अपने नाम किया। वहीं, मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और इससे पहले उन्होंने इस्तांबुल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels