Sunday, April 20, 2025

Election 2022, Elections, News, Politics, Uttar Pradesh

Mainpuri By-Election 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले-आजमगढ़, रामपुर, कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद में कमल खिलाने के बाद अब मैनपुरी की बारी

After Kannauj and Azamgarh, BJP will wipe out Samajwadi Party from Mainpuri too, says Keshav Prasad Maurya

After Kannauj and Azamgarh, BJP will wipe out Samajwadi Party from Mainpuri too, says Keshav Prasad Mauryaउत्तर प्रदेश के  (  ) ने कहा कि   पर उपचुनाव में मतदाता परिवारवाद को नकारने को तैयार हैं। पूरे प्रदेश में अब तेजी से बदलाव की हवा चल रही है। मुलायम सिंह यादव के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मैनपुरी में चुनावी सभाएं तक नहीं की थीं, लेकिन अब राजनीति के हालात बदल चुके हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बुधवार को लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जानते थे कि प्रदेश व देश का नेतृत्व कौन बेहतर कर सकता है,इसीलिए उन्होंनें मोदी जी को 2019 में जीत का आशीर्वाद दिया था। रघुराज शाक्य जी के मैदान में आने के बाद सपा में खलबली मची हुई है। यहां मजबूरी में अखिलेश जी को शिवपाल सिंह यादव जी याद आ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya ) कहा कि सपा जहां अपना गढ़ कहती है। भाजपा उनको ही तोड़ती है। सपा के गढ़ आजमगढ़, रामपुर, कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद में कमल खिलाने के बाद अब मैनपुरी की बारी है। रघुराज के प्रत्याशी घोषित होते ही सपा खेमे में खलबली है। अखिलेश को तीन उपचुनाव में चाचा की याद तक नहीं आई। जब डिंपल को लड़ा रहे हैं तो चाचा को स्टार प्रचारक बना दिया है।

Mainpuri By-Election 2022प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मैनपुरी में भोगांव रोड स्थित एसएस गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी को धरती पुत्र कहा जाता था, लेकिन आज प्रदेश में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो एसी कमरों में बैठकर बयानबाजी करके ही खुद को चर्चा मे बनाए रखना चाहते हैं। ऐसे नेताओं का गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं हैं। इन लोगों के शासन काल में मैनपुरी की जनता ने भी देखा होगा कि कैसे आतंक का महौल था, लेकिन अब प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है, जिसमें किसी को भी कानून का उल्लघंन करने की इजाजत नहीं है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कई बड़े नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक सरिता भदौरिया, रामनरेश अग्निहोत्री, विपिन वर्मा डेविड, ममतेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।

अखिलेश जी कहते हैं कि मैनपुरी हमारी परंपरागत सीट है, हमारा गढ़ है. अखिलेश यादव जी भूल गये कि अब पूरा प्रदेश बीजेपी का गढ़ है. हर गढ़ में हराया है, इसमें भी हरायेंगे. pic.twitter.com/lzg7sfhuVK

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 16, 2022

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.