Wednesday, July 03, 2024

Accident, INDIA, Maharashtra, News, States

Maharashtra : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 2 कारों की टक्कर में 5 की मौत, 3 घायल

5 killed, 3 injured as 2 cars collide on Mumbai-Pune Expressway

5 killed, 3 injured as 2 cars collide on Mumbai-Pune Expressway (  में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे ( Mumbai- Pune Expressway ) पर एक कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ( Mumbai- Pune Expressway ) पर खोपोली इलाके की है, जहां एक कार ने दूसरे वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को फिलहाल कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज थी।

हादसे में मरने वालों में  अब्दुल रहमान खान, 32 वर्ष, घाटकोपर, अनिल सुनील सांप , वसीम साजिद काजी, निवासी राजापुर, जिला रत्नागिरि ,राहुल कुमार पांडेय, उम्र-30 वर्ष, कमोठे, नवी मुंबई, आशुतोष नवनाथ गांडेकर, 23 साल अंधेरी, मुंबई है।गंभीर रूप से घायलों में मछिंद्र अंबोरे उम्र 38 साल (ड्राइवर) , अमीरुल्लाह चौधरी, दीपक खैराल है।

Maharashtra | 5 died, 3 critically injured after a car hit another vehicle today morning on Mumbai Pune Expressway near Khopoli area. Four of them died on spot & one died on the way to the hospital. Injured persons were admitted to MGM Hospital in Kamothe, more details awaited. pic.twitter.com/J7YitElVtW

— ANI (@ANI) November 18, 2022

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels