Monday, April 21, 2025

Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : मथुरा में यमुना एक्‍सप्रेसवे पर सूटकेस में मिला युवती का शव, सीने में गोली मारकर की गई हत्या

Woman’s body found inside suitcase on Yamuna Expressway

Woman’s body found inside suitcase on Yamuna Expressway जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं दूसरी तरफ  ( ) से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास   (   पर  शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई और उसके बाद शव को सूटकेस में  बंद कर फेंक दिया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे(  Yamuna Expressway  पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। शरीर पर गोली और चोट के निशान हैं।

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

मथुरा में एक साल पूर्व सुरीर, नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे (  Yamuna Expressway के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस कर चुकी है। तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। तीनों की हत्या महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शवों को यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक साल बाद तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा था।

Mathura, UP | Body of a 25-year-old girl was found in a suitcase thrown away in a secluded area. Prima facie, it looks like the girl was killed elsewhere & disposed of here to hide facts of the murder: CO Mahavan, Alok Singh pic.twitter.com/ZmsY1mP3a3

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 18, 2022

https://platform.twitter.com/widgets.js

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com