Friday, September 20, 2024

City Beats, Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा में संपत्ति के लिए बहन की हत्या, आरोपी ने विधवा भाभी को भी मारी गोली

Sister killed for property in Agra

Sister killed for property in Agra ( Agra  ) के  क्षेत्र के भोगीपुरा में शनिवार को  युवती पूनम चौधरी की हत्या से सनसनी फैल गई। सगे भाई ललित उर्फ निक्कू ने संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

भोगीपुरा निवासी यतेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो चुकी है। घर में बेटा निक्कू चौधरी और बेटी पूनम चौधरी (27) रह रहे थे। आरोपी की बुआ निर्मला सिंह ने पुलिस को बताया कि निक्कू का बहन पूनम से संपत्ति का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। निक्कू ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली चलाकर पूनम की हत्या कर दी और फरार हो गया। विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी निशाना बनाया। वह घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आगरा ( Agra  )पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मई 2021 में मुन्नी चौधरी की मौत हुई थी। दिसंबर 2021 में यतेंद्र चौधरी की मौत हो गई। यतेंद्र के बड़े बेटे रूपेश चौधरी की वर्ष 2006 में हत्या हुई थी। दो साल बाद रूपेश की पत्नी नीलू बेटे आर्यन को लेकर बुलंदशहर चली गईं। तब से वहीं रह रही हैं। घर के बाहर मार्केट बना है। इसका किराया मिलता है। इसके अलावा मकान भी किराये पर उठे हैं।

जब यतेंद्र चौधरी जिंदा थे, तब बहू नीलू को नाती की परवरिश के लिए हर साल डेढ़ से दो लाख रुपये दिया करते थे। मगर, उनकी मौत के बाद निक्कू ने पैसा देना बंद कर दिया। वह किराया अपने पास ही रखता था। आरोप है कि पिता की मौत के बाद भाई निक्कू से बहन पूनम संपत्ति में से अपना हिस्सा मांग रही थी।

पांच दिन पहले भाभी नीलू भी आगरा ( Agra  )आ गईं। वह भी हिस्सा मांगने लगीं। यह बात निक्कू को बुरी लग रही थी। निक्कू इसको लेकर विवाद कर रहा था। वह बाजार में ही मुख्य मार्ग पर झाड़ू की दुकान चलाता है। सुबह नीलू ने इस दुकान पर ताला डाल दिया। पूनम ने वीडियो बना लिया। ताला डालने के बाद पूनम घर के अंदर पहुंची। तभी निक्कू ने पिस्टल से एक के बाद एक चार से पांच राउंड गोली चलाईं।

पूनम का दो गोली लगीं, वो वहीं गिर गई। इसके बाद भाभी नीलू को निशाना बनाया। उनके एक हाथ से गोली छूकर निकल गई। वह चीखती हुईं बाहर की तरफ भागीं। उधर, हत्याकांड के बाद निक्कू पीछे के रास्ते से भाग निकला।

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com