Sunday, April 20, 2025

Election 2022, Elections, News, Politics, States, Uttar Pradesh

Mainpuri By-Election 2022: सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,बोले- मैनपुरी को ‘समाजवाद’ नहीं, ‘रामराज्य’ चाहिए

Mainpuri needs Ram Rajya, not Samajwadi, says UP CM Yogi Adityanath

Mainpuri needs Ram Rajya, not Samajwadi, says UP CM Yogi Adityanathभाजपा प्रत्याशी के समर्थन में  (  ) के क्रिश्चियन मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे   के भाषण में सैफई परिवार ही निशाने पर रहा। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार में समाजवाद के अलग-अलग ब्रांड हैं। शिवपाल सिंह का समाजवाद लठैत है तो वहीं प्रो. रामगोपाल का पूंजीवाद और अखिलेश यादव का समाजवाद अवसरवादी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath  ने सपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को ‘बेचारी’ तक कह दिया। कहा जहां सैफई परिवार को हार का डर लगता है तो वहां हारने के लिए बेचारी डिंपल यादव को आगे कर देते हैं। पहले फिरोजाबाद, फिर कन्नौज और अब मैनपुरी में डिंपल यादव को हारने के लिए आगे कर दिया है।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सैफई परिवार से मुक्ति पाने का अवसर है। मैनपुरी को समाजवाद नहीं रामराज्य चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने केवल अपना और अपने परिवार का ही विकास किया। उन्होंने इस बार मैनपुरी सीट पर भगवा फहराने की जनता से अपील की।
उन्होंने कहा कि सपा का समाजवाद जयप्रकाश नारायण या डॉ. राममनोहर लोहिया का समाजवाद नहीं है। चाचा शिवपाल जो डॉ. लोहिया के समाजवाद पर लिखते हैं, वे खुद नहीं जानते कि वे क्या लिख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि उन्होंने मैनपुरी को पहचान दी, वे मैनपुरी और उसकी जनता का अपमान करते हैं। महर्षि च्यवन, श्रृंगी और वेदव्यास की तपोभूमि रही मैनपुरी का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना मानवता और सभ्यता का इतिहास पुराना है। उन्होंने भाजपा सरकार में कराए गए कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया।
योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने कहा कि 8 महीने पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। मैनपुरी में विधायक जयवीर सिंह, भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री लगातार जनता की सेवा में हैं, लेकिन करहल में जीतने के बाद जनता ने दूसरी बार विधायक के दर्शन नहीं किए, हमारे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल जनता के लिए वहां 27 बार गए। सपा नाम रखना जनता को भ्रम में रखने जैसा है। इन्होंने सिर्फ परिवार का विकास किया। कोई गरीब उभरने का प्रयास किया तो उसके साथ क्या हुआ, सभी जानते हैं।
योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ने इस बार चुनाव में मैनपुरी की जनता से इतिहास बदलने की अपील करते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि रघुराज सिंह आपका अपना है और आपके बीच ही रहेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के कारण शिवपाल सिंह को विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर सीट मिली थी, अब वह भी चली जाएगी।
ऋषि-मुनियों की तपोस्थली, शूरवीरों की कर्मभूमि जनपद मैनपुरी की ऊर्जावान जनता का यह उत्साह बता रहा है कि यहां इस बार हर बूथ पर सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन का ‘कमल’ खिलने जा रहा है।

मैनपुरी ने ठाना है, इस बार अवसरवादियों को ‘बाहर’ का रास्ता दिखाना है।

धन्यवाद मैनपुरी वासियो! pic.twitter.com/Q0isV8kSsb

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 2, 2022

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.