Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Politics, Rajasthan, Wildlife

Rajasthan: सोनिया गांधी ने रणथंभौर में बेटे राहुल और बेटी प्रियंका के साथ 76वां जन्मदिन मनाया,रणथंभौर नेशनल पार्क में 37 साल बाद आया पूरा परिवार

Sonia Gandhi celebrates 76th birthday with son Rahul, daughter Priyanka at Ranthambore

Sonia Gandhi celebrates 76th birthday with son Rahul, daughter Priyanka at Ranthamboreभारत जोड़ो यात्रा के बीच से ब्रेक लेकर राहुल गांधी समेत पूरा गांधी परिवार आज रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान ( Ranthambore National Park ) में निजी दौरे पर आए हुए हैं। परिवार यहां (   )का 76वां जन्मदिन मना रहा है। गांधी परिवार गुरुवार शाम को ही यहां पहुंच गया था।

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में सवाई माधोपुर में स्थित है, और अपनी बड़ी बाघ आबादी के लिए जाना जाता है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

37 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब एक साथ पूरा गांधी परिवार यहां आया है। इससे पहले 1985 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ रणथंभौर  ( Ranthambore  )आए थे। उस दौरान उन्हें रणंभौर में कुछ दिन बताए थे।

गुरुवार शाम को सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रणथंभौर ( Ranthambore  ) में टाइगर सफारी की। इस दौरान उन्होंने मलिक तालाब की पाल पर बाघिन का दीदार किए। इसी के साथ गूलर तलाई पर एक बाघ की अठखेलियों को भी देखा। इस दौरान पूरा गांधी परिवार जोगी महल भी पहुंचा। जब राजीव गांधी अपने परिवार के साथ रणथंभौर आए थे, तो जोगी महल में ही रुके थे।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ठंड ज्यादा हाेने की वजह से गांधी परिवार ने टाइगर सफारी नहीं की। आज शाम को गांधी परिवार के एक बार फिर सफारी पर जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी (  Sonia Gandhi )अपने 76 वें जन्मदिन पर राहुल, प्रियंका और कुछ चुनिंदा लोगों के साथ होटल शेरबाग में सेलिब्रेशन  किया ।

सोनिया गांधी गुरुवार सुबह ही हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंच गईं थीं। प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से सुबह करीब रणथंभौर पहुंची थीं। वहीं बूंदी जिले में यात्रा से ब्रेक लेकर दोपहर डेढ़ बजे राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से आए। तीनों यहां होटल शेर बाग में रुके हुए हैं। प्रियंका गांधी अपने बचपन की यादें ताजा करने के लिए अक्सर रणथंभौर आती रहती हैं। साल 2022 में प्रियंका गांधी तीसरी बारी बार आई हैं।

सोनिया गांधी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के साथ बूंदी जिले के गुडला चंदनजी जाएंगी। शनिवार को यात्रा में सिर्फ महिलाएं चलेंगी। भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हो जाती है, ऐसे में यह तय नहीं है कि राहुल गांधी यात्रा के लिए पहले चले जाएंगे या यात्रा को देर से जॉइन करेंगे।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.