Sunday, April 20, 2025

Delhi, Election 2022, Elections, INDIA, News, PM Narendra Modi, Politics

जनादेश को पीएम मोदी का नमन,कहा-भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब,हिमाचल में हार के बाद भी विकास का 100% वादा

PM Modi promises 100 percent development of Himachal Pradesh despite losing elections

   में भाजपा लगातार 7वीं बार सरकार बना रही है। इस जीत के बाद जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय  में (PM Modi )  भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं, ये जनादेश अभिभूत करने वाला है।

इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम हिमाचल का चुनाव जरूर हार गए हैं लेकिन वहां के विकास के लिए जो हमारी प्रतिबद्धता है वह वैसे ही है। हम हिमाचल की प्रगति के लिए भी वैसे ही काम करते रहेंगे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी जो दिल्ली का वर्णन सुना किस प्रकार से दिल्ली नगर निगम को विफल करने के इरादे से जनता से धोखा किया गया। यह काम हम नहीं करते हैं। हम हिमाचल के लिए काम करते रहेंगे।

जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। आपका प्यार उपचुनावों में भी दिखा। यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है। बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का प्रदर्शन कर रहा है।

पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि चुनावों के दौरान मैंने गुजरात की जनता से कहा था, इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। मैंने वादा किया था कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ें, इसके लिए मैं जी जान से कोशिश करूंगा। जनता ने गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर नया इतिहास रच दिया है। ढाई दशक से लगातार सरकार में रहने के बावजूद ऐसा प्यार अभूतपूर्व है। लोगों ने जाति-वर्ग आदि विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया।

पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि इस चुनाव में वोट देने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी। युवा सवाल पूछना जानते हैं। युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। युवाओं ने भाजपा को वोट देकर संदेश दिया है कि उन्होंने हमारे काम को जांचा-परखा और उस पर भरोसा किया।

मोदी बोले- युवा भाजपा की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं। युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद। युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है। जब महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे, तब जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। महामारी के बाद यूपी समेत तमाम राज्यों में चुनाव हुए तब भी जनता ने भाजपा को चुना। आज जब भारत विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, तब जनता का भरोसा भाजपा पर है।

उन्होंने कहा कि मैं बड़े-बड़े एक्सपर्ट को याद दिलाना चाहता हूं कि विकसित गुजरात से विकसित भारत का निर्माण होगा। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध कर दिया है कि देश के सामने जब कोई चुनौती होती है तो जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। देश पर कोई संकट आता है तो जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। देश बड़े लक्ष्य तय करता है तब जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। यूपी के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश दे रहा है। भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की ‘युवा सोच’ का प्रकटीकरण है। भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है।

पांच-पांच पीढ़ियों की तपस्या से यहां तक पहुंचे मोदी ने कहा कि हम जहां पहुंचे हैं, ऐसे ही नहीं पहुंचे। पांच-पांच पीढ़ियां जनसंघ के जमाने से तपस्या कर रही हैं। परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया है। व्यक्तिगत सुख, आकांक्षाएं, खुशी को तिलांजलि देकर भाजपा का कार्यकर्ता समाज और देश को सशक्त करने में जुटा रहता है।

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके अपनी रणनीति बनाती है और सफल होती है। उतार-चढ़ाव हमारे राजनीतिक जीवन में आए हैं, लेकिन हमने आदर्शों और मूल्यों पर अडिग रहकर दिखाया है।

मोदी ने इससे पहले कहा कि मैं हिमाचल के हर मतदाता का भी आभारी हूं। हिमाचल के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम पर हार जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल में कभी परिणाम नहीं आए हैं। हिमाचल में हर पांच साल में सरकारें बदली हैं, लेकिन हर बार जीत हार में 5-6 प्रतिशत तक का अंतर रहा है। इस बार एक प्रतिशत से भी कम का अंतर जनता का प्यार दिखाता है। भाजपा भले ही हिमाचल में एक प्रतिशत से कम रह गई, लेकिन विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता शत प्रतिशत रहेगी।

पीएम ने कहा मैं चुनाव आयोग का भी आभार व्यक्त करता हूं। एक भी पोलिंग बूथ पर रीपोल कराने की नौबत नहीं आई है। मतलब कि शांति पूर्वक लोकतंत्र की मूल भावना को स्वीकार करते हुए मतदाताओं ने ताकत दी है। इसके लिए चुनाव आयोग को बधाई।

भाजपा के राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव चाहे कितने भी आए हों, लेकिन हम हमेशा आदर्शों और मूल्यों पर अडिग रहे हैं। pic.twitter.com/2SigffiTCH

— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels