दिल्ली के ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ की तरह झारखंड( Jharkhand ) के साहिबगंज( Sahibganj )में हुए रूबिका पहाड़िया की क्रूर हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आदिवासी लड़की रिबिका पहाड़िन की हत्या के बाद उसके शव के इलेक्ट्रिक कटर दिलदार अंसारी( Dildar Ansari )ने 50 से ज्यादा टुकड़े किए।
कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को 18 टुकड़े मिले हैं।
सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।रूबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहिबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार ( Dildar Ansari )की ये दूसरी शादी थी। इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। रूबिका 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी।
पुलिस को शव के कुछ टुकड़े मिले हैं। बेला टोला से दिलदार अंसारी ( Dildar Ansari )को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।

जहां से शव मिला है, वह दिलबाग के मामा का घर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका की गला रेतकर हत्या की गई। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस को शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।
डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या की गई है।
अब तक की जांच में 18 टुकड़े मिले हैं। साथ ही हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। पति ने रिबिका की गुमशुदगी को लेकर थाने में सनहा (एनसीआर) भी दर्ज कराया था, जबकि वारदात में वो और उसका परिवार शामिल था। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे और एक महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।शव के टुकड़े क्यों किए, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक की जांच में यही लग रहा है कि साक्ष्य छिपाने के लिए शव को काटा गया। परिवार के लोगों को भी पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
Jharkhand | 12 parts of the body of a 22-yr-old woman belonging to primitive tribal community found in Sahibganj. Some parts of body still missing & search for them is underway. Her husband Dildar Ansari has been detained by Police, the deceased was his second wife: SP Sahibganj
— ANI (@ANI) December 18, 2022