एटा जिले में साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “निर्माण भारती” ( Nirman Bharti )के तत्वावधान में आज प्रख्यात व्यंग्यकार स्व.संजय उपाध्याय ( Sanjay Upadhyay ) की स्मृति में वृहद काव्य दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर निर्माण भारती संस्था ने साहित्य एवं समाज सेवा के लिए कवि राजकुमार ‘भरत’ एवं गीतकार सत्येंद्र ‘निर्झर’ को निर्माण भारती सम्मान( Nirman Bharti Award ) से पुरष्कृत किया। डॅा प्रेमी राम मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम संस्था ने जनपद एटा के जाने माने कवि/साहित्यिकार एवं पत्रकार दिवंगत संजय उपाध्याय की स्मृति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवि संजय के कतिपय कालजयी व्यंग्य रचना को याद कर साहित्यक सराहना की गई। स्मरण रहे स्व. संजय उपाध्याय जिले साहित्यक धरा पर अपने अनूठे व्यंग्य लेखन के लिए मशहूर रहे थे। उन्होंने अपने जीवन काल में ७ साहित्यक पुस्तकें समाज को सौपी।इन प्रकाशित कृतियों पर देश के अनेको नामचीन समालोचकों/समीक्षकों की टिप्पणियां एवं विशद विवेचन है। संजय के पुस्तक संग्रह नामचीन साहित्य कला के मर्मग्यो ने पढ़े और उन्हें सराहा है।संजय उपाध्याय ( Sanjay Upadhyay )ने साहित्यक चिंतको एवं इसमे अभिरुचि रखने बाले प्रबुद्धों ने गम्भीर साहित्यक सृजको को उद्देलित किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॅा प्रेमी राम मिश्र ने की ,इस अवसर पर “निर्माण भारती” ( Nirman Bharti ) के अध्यक्ष रामकुमार आर्य भी उपस्थित थे।कवि राजेश यादव ने कार्यक्रम का सफल एवं सुरुचि पूर्ण संचालन किया। अनूप भावुक, राजेन्द्र सिंह, राकेश शम्स,राजू उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार,संदीप शर्मा ब्यूरो परिधि समाचार,रामौतार आर्य, अल्का अद्भुत, सर्जन शीतल, कृष्णमुरारी मानव, महेश मंजुल आदि ने काव्य पाठ किया एवं व्यंग्यकार स्व. संजय उपाध्याय श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में संस्था के अध्यक्ष रामकुमार आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।