Friday, September 20, 2024

Education, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :उत्तर प्रदेश में मौसम का रेड अलर्ट, घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, आठवीं तक के सभी स्कूल 14 तक बंद

Cold wave hits UP hard, red alert sounded amidst dense fog, schools shut down till 14th

 (   में ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घनेे कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है।आठवीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूल  14 जनवरी तक बंद ( कर दिए हैं।

शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने आठवीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों ( schools में 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच ही किया जाएगा। वहीं अधिकारियों के अनुसार जहां जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया है, वहां उस हिसाब से 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूलों ( schools मेंअवकाश रहेगा।

प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री लुढ़का, ये 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों की तुलना में 3.3 डिग्री कम 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के संकेत हैं। घना कोहरा, शीतलहर के अलावा कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहेंगी।

प्रदेश के कई जिलों में दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज हुआ है। अवध में भी दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे में हुई भारी गिरावट ने गलन भरी ठंड से बेहाल किया। सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, फैजाबाद में 5.5, गोंडा में 6.0, बहराइच में 5.0, रायबरेली में ये 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच और आगरा में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 13.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से नौ डिग्री कम रहा।

प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री लुढ़का, ये 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.