इंदौर ( Indore) में 3 दिवसीय 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया। आयोजन के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu )ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम में लगा है। आज कई चुनौतियां हैं, भारत विश्व के साथ मिलकर इनसे निपटने में लगा है।
मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu )के साथ सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu )ने कहा कि हर क्षेत्र में भारतीय एक ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा समुदाय है। यहां तक कि विश्व की लीडरशिप पोजिशन पर भी है। कठिन परिश्रम से हमने जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियों के बीच उपलब्धियां हासिल की हैं। कला, साहित्य, व्यापार और विज्ञान-प्रौद्योगिकी हर क्षेत्र में ऐसा है। भारत और भारत के बाहर की उपलब्धियों की प्रशंसा के लिए ये मंच नहीं है। बल्कि ये भारत के उस विश्वास को परिलक्षित करता है जिसमें ये विश्वास समाहित है कि हम ऊंची उड़ान भर सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जिन प्रवासी भारतीयों को सम्मान मिला उन्हें शुभकामना देती हूं और कामना करती हूं कि ये भविष्य में आपको महान उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेगा। अंतिम दो दशक में प्रवासी भारतीय सम्मेलन आपके और भारत के बीच संवाद का बेहतर माध्यम बनकर उभरा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu )ने कहा है कि आने वाले 25 वर्ष भारत के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारत निरंतर विश्व गुरु बनने की महत्वाकांक्षी यात्रा पर है। वर्ष 2047 में जब हमारा देश आजादी की सहस्राब्दी मना रहा होगा, तब तक हमारा देश आत्म निर्भर और विश्व गुरु बन चुका होगा। भारत की विकास यात्रा में पूरी दुनिया के कोने कोने में बसे प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका है।

जैसा कि आप जानते हैं कि आजादी का अमृत महोत्सव आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा है। ये उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने देश की तरक्की के लिए अब तक अहम योगदान दिया और जिन्होंने हमारे विजन आत्मनिर्भर भारत के लिए काम किया। अमृत काल में प्रवासी भारतीय विश्वसनीय सहयोगी हैं। हमारी सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर प्रवासियों के हित में काम करने को प्रतिबद्ध है।
सीएम शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन को लेकर मन भावविभोर है, प्रसन्नता से भरा है, लेकिन उदासी भी है, क्योंकि अब आप जाने वाले हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के रहे, 3 दिन कैसे कटे पता ही नहीं चला। अब मन ये सोच कर भारी हो रहा है कि आप चले जाओगे, यहीं रह जाओ ना। सीएम शिवराज सिंह ने शायरी भी कही –
सितारों को आंखों में महफूज रखना, बड़ी दूर तक रात ही रात होगी।
मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर है हम भी, फिर किसी मोड़ पर मुलाकात होगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली समेत 27 प्रवासी भारतीयों का सम्मान किया उनमें शामिल है-
- प्रो. जगदीश चेन्नुपति, आस्ट्रेलिया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी/शिक्षा
- प्रो. संजीव मेहता, भूटान, शिक्षा
- प्रो. दिलीप लौंडो, ब्राज़ील, कला और संस्कृति/शिक्षा
- डा. अलेक्जेंडर मलाइकेल जॉन, ब्रुनेई दारुस्सलाम मेडिशन
- डा. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, कनाडा, समाजसेवा
- जोगिंदर सिंह निज्जर, क्रोएशिया, कला और संस्कृति/शिक्षा
- प्रो. रामजी प्रसाद, डेनमार्क, सूचना प्रौद्योगिकी
- डा. कन्नन अम्बलम, इथियोपिया, समाजसेवा
- डा. अमल कुमार मुखोपाध्याय, जर्मनी, समाजसेवा/चिकित्सा
- डा. मोहम्मद इरफान अली, गुयाना, राजनीति/समाजसेवा
- रीना विनोद पुष्करणा, इजराइल, व्यवसाय/समाजसेवा
- डा. मकसूदा सरफी श्योतानी, जापान, शिक्षा
- डा. राजगोपाल, मैक्सिको, शिक्षा
- अमित कैलाश चंद्र लठ, पोलैंड, व्यवसाय/समाजसेवा
- परमानंद सुखुमल दासवानी, कांगो गणराज्य, समाजसेवा
- पीयूष गुप्ता, सिंगापुर, व्यवसाय
- मोहनलाल हीरा, दक्षिण अफ्रीका, समाजसेवा
- संजयकुमार शिवभाई पटेल, दक्षिण सूडान, व्यवसाय/समाजसेवा
- शिवकुमार नदेसन, श्रीलंका, समाजसेवा
- डा. देवनचंद्रभोज शरमन, सूरीनाम, समाजसेवा
- डा. अर्चना शर्मा, स्विटजरलैंड, विज्ञान प्रौद्योगिकी
- न्यायमूर्ति फ्रैंक आर्थर सीपरसाद, त्रिनिदाद और टोबैगो, समाजसेवा/शिक्षा
- सिद्धार्थ बालचंद्रन, संयुक्त अरब अमीरात, व्यवसाय/समाजसेवा
- चंद्रकांत बाबूभाई पटेल, यूके, मीडिया
- डा. दर्शन सिंह धालीवाल, अमेरिका, व्यवसाय/समाजसेवा
- राजेश सुब्रमण्यम, अमेरिका, व्यवसाय
- अशोक कुमार तिवारी, उज़्बेकिस्तान, व्यवसाय
- Your collective power and potential will be a force-multiplier in the nation’s inclusive development. I invite each and every member of our Diaspora family to become a full partner in this journey. pic.twitter.com/gWUmbJidGl— President of India (@rashtrapatibhvn) January 10, 2023