Saturday, September 21, 2024

Accident, Madhya Pradesh, News, States

Madhya Pradesh : शिवपुरी में मूंगफली मिल ढहने से वहां काम कर रही तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की दब कर मौत

Groundnut mill wall collapses in Shivpuri, 4 people die

Groundnut mill wall collapses in Shivpuri, 4 people die (  ) के   ( ) जिले के करैरा में शनिवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मूंगफली मिल की छत और दीवार ढहने से वहां काम कर रही तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की दब कर मौत हो गई।  यहां झांसी-शिवपुरी हाइवे पर श्योपुरा गांव के पास मूंगफली का मिल है। शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक मिल की छत और दीवार गिर गई।

यह मिल  शिवपुरी ( Shivpuri ) जिले में  करैरा के व्यापारी दशरथ साहू का है। हादसे के समय वह भी मिल में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मिल की छत पर मूंगफली से भरे बोरे रखे थे। आशंका है कि इनके भार के कारण छत और दीवार ढह गई। जिसमें वहां काम करने वाली 3 महिलाएं और यहां आया एक युवक दब गया। चारों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मिल मालिक दशरथ साहू पर केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अपने स्तर पर रेस्क्यू किया। करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान, तहसीलदार अजय कुमार परसेड़िया व करैरा भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा मौके पर पहुंचे। शिवपुरी ( Shivpuri ) पुलिस ने बताया कि हादसे को लेकर मिल के मालिक से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

मृतकों में अर्चना पत्नी गोवर्धन परिहार निवासी श्योपुरा, रामकुमारी पत्नी मायाराम साहू निवासी श्योपुरा, सोनम केवट पुत्री महेश केवट निवासी चीनौद, संजीव लोधी हिम्मतपुर शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाली श्योपुरा गांव की रामकुमारी साहू के पति मायाराम ने मिल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मायाराम ने बताया कि उसकी पत्नी रोज की तरह मूंगफली साफ करने के लिए गई थी। उसने सुबह पत्नी से कहा था वि वह आज काम पर नहीं जाए। इसके बाद भी राजकुमारी काम पर आई थी।

मायाराम का आरोप है कि यह मिल बिना पिलर के बना था। इसकी छत पर करीब मूंगफली की बोरियों से 10 फीट ऊंचा ढेर लगा था। इस कारण दीवारें बोरियों का भार नहीं सह सकी। अचानक दीवार और छत ढह गई।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels