Friday, September 20, 2024

Delhi, INDIA, News, Socio-Cultural

पद्म पुरस्कारों का ऐलान: ओआरएस  के खोजकर्ता दिलीप महलानाबिस, मुलायम सिंह यादव और जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण, 9 हस्तियों को पद्म भूषण,91 को पद्मश्री सम्मान 

Padma Awards 2023

Padma Awards 2023केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  कर दिया। इस साल   (  के लिए कुल 6 कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 9 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 91 नामों का चयन हुआ है।

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा (बाल रोग) के क्षेत्र में ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) प्राप्त होगा।

इसके साथ-साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले तबलावादक जाकिर हुसैन , करोड़ो बच्चों के लिए जीवनदान की तरह काम करने वाले ओआरएस को तैयार करने वाले डा दिलीप महालानबीस, विख्यात आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और विज्ञान से जुड़े रहे वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

इन इसके अलावा पद्म भूषण  ( )के लिए जिन 9 नामों का एलान हुआ है उनमे  कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति के नाम  है। इनके अलावा 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है, दो विदेशी या एनआरआई कैटेगरी में हैं और सात लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं।

इस साल 91 पद्मश्री का ऐलान किया गया है। इस सूची में हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर, राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एम.एम. कीरवानी और अभिनेत्री रवीना रवि टंडन के नाम शामिल हैं। पद्मश्री पाने वाली अन्‍य हस्तियों में नगा समाजसेवी रामकुईबांवे नेवमे, वीपी अप्‍पुकुट्टन पोडुवाल,एससी शेखर, जीव कल्‍याण के क्षेत्र में सक्रिय वेदिवेल गोपाल व मोसी सदाइयन, जैविक खेती के प्रेरक तुलाराम उपरेती तथा नेकराम शर्मा भी हैं. जनुम सिंह साय, धनीराम टोटो, बी बालकृष्‍ण रेड्डी, अजय कुमार मंडावी, रानी मचैया, केसी रुनरेमसांगी, रिसिंगबोर कुरकलांग, मंगला कांति रॉय, मोआ सुबोंग, मुनीवेनकटप्‍पा, डोमार सिंह कुंवर, परसुराम कोमाजी खुने, गुलाम मोहम्‍मद ज़ाज, भानुबाई चितारा, परेश राठवा, कपिल देव प्रसाद भी शामिल हैं।

2023 के लिए राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों Padma Awards 2023को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.