Friday, September 20, 2024

Accident, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा में पुरानी धर्मशाला के बेसमेंट में लापरवाही से खुदाई के दौरान 6 मकान और मंदिर धराशायी, दब कर मासूम बच्ची की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक

4-Year-Old Girl Killed As 6 Houses Collapse In Uttar Pradesh's Agra

4-Year-Old Girl Killed As 6 Houses Collapse In Uttar Pradesh's Agra (    के (Agra  ) जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के 6 मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मलबे में पिता-पुत्री और पुत्र दब गए। खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। लोग मलबा हटाकर लोगों को खोजने में जुट गए।

हादसा आगरा (Agra  ) के हरी पर्वत थाना क्षेत्र के घटिया रोड स्थित सिटी स्टेशन के सामने हुआ। यहां पुरानी धर्मशाला स्थित है। कई दिनों से इसकी खुदाई का काम चल रहा था। गुरुवार की सुबह तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। खबर फैलते ही लोगों ने मलबा निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा (Agra  )  पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ है। यहां पुरानी धर्मशाला बनी हुई है। इसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। इसकी वजह से आसपास के मकानों में दरार आ गई थी। गुरुवार सुबह मकान भरभरा कर गिर गए। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

आगरा में सिटी स्टेशन रोड 100 साल पुरानी धर्मशाला को तोड़कर निर्माण कार्य चल रहा था। बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी।इसके बाहर मुख्य मार्ग पर दुकानें बनी हुई हैं। अंदर खाली जगह है। छह महीने पहले धर्मशाला को तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। तोड़ने की वजह से टीला माईथान के घरों में धमक आती थी।

बताया कि धर्मशाला नीचे की तरफ है, जबकि मकान टीले पर बने हुए हैं। तोड़फोड़ की धमक रोजाना लोगों को सुनाई दे रही थी। मकानों में दरार आने पर धर्मशाला में कार्य कर रहे लोगों से शिकायत की गई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। दो महीने पहले बेसमेंट की खुदाई का कार्य शुरू हुआ था। कई मशीनें काम कर रही थी। इससे मोहल्ले में कंपन भी रहता था।

आगरा (Agra  ) पीडब्ल्यूडी में प्रधान सहायक मनोज ने बताया कि धमक आने पर दिवाली पर उन्होंने मकान खाली कर दिया था। उन्हें पहले ही हादसे की आशंका थी।  हादसे में राहुल और मनोज के मकान भी गिरे है। पास ही तकरीबन 16 साल पुराना भूपेश्वर नाथ मंदिर भी है। इसका भी पिछला हिस्सा गिर गया गनीमत रही है कि कोई मौजूद नहीं था।

धर्मशाला में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करके बेसमेंट की खुदाई से 4 साल की रूशाली को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसका एक दिन पहले ही चौथा जन्मदिन मनाया गया था। परिवार में खुशियां थी। सुबह ही उसे दादा छत से लेकर अपने कमरे में लाए थे। धमक की वजह से पहले ही मकान में दरार आ गई थी। वह मकान खाली करने की तैयारी कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

UP | Three people of a family injured after six residential buildings collapsed during basement excavation work in Agra’s Dhuliya Ganj today. The injured have been shifted to a local hospital. pic.twitter.com/lsx0nTChdP

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 26, 2023

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com